फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पेट में सोने के कैप्सूल... सऊदी से लौटे लोगों का अपहरण न होता तो दफन हो जाता ये राज; जानें पूरी कहानी

Sun, 25 May 2025 10:51 AM IST
शाहरुख खान जितेंद्र कुमार, अमर उजाला, मुरादाबाद
जितेंद्र कुमार, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 May 2025 10:51 AM IST
सार

एक बार फिर जांच एजेंसियां नाकाम रहीं, मुरादाबाद में अगर सऊदी से लौटे लोगों का अपहरण न होता तो सोने की तस्करी का राज दफन हो जाता। सोना तस्कर दिल्ली एयरपोर्ट पर भी चमका देकर निकल आए थे। 

विज्ञापन
Moradabad Gold Smuggling Exposed: Ultrasound Confirms Gold in Stomachs of Saudi Returnees After Abduction
gold loot moradabad - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में बदमाशों के चंगुल से छुड़ाए गए सऊदी अरब से लौटे चार लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि हुई है। वहीं दो लोगों के पेट में सोना नहीं मिला है। शुक्रवार को पेट में सोना होने की सूचना पर ही बदमाशों ने कार चालक समेत सात लोगों का अपहरण किया था। हालांकि, पुलिस ने सभी को छुड़ा लिया था। शनिवार को पुलिस ने निजी लैब के अलावा जिला अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड कराया। 



दोनों की रिपोर्ट में चार लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि हुई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रामपुर जिले के टांडा बादली निवासी शाने आलम, मुतल्लवी, मो. नावेद, जाहिद अली, अजहरुद्दीन और जुल्फेकार सऊदी अरब में नौकरी करते थे। शुक्रवार को सभी लोग सऊदी से दिल्ली लौटे थे। 

Moradabad Gold Smuggling Exposed: Ultrasound Confirms Gold in Stomachs of Saudi Returnees After Abduction
मुरादाबाद में सोना तस्करी करने के आरोपी - फोटो : संवाद

कार से टांडा जाते समय बदमाशों ने उनके पेट में सोने होने के शक में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर पुराने टोल प्लाजा के पास से उनका अपहरण कर लिया था। मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ सभी को सकुशल बचा लिया गया था। शनिवार को सऊदी से लौटे छह लोगों का सीएचसी मूंढापांडे में अल्ट्रासाउंड कराया, लेकिन डॉक्टर ने सोना होने की पुष्टि नहीं की। पुलिस ने डॉक्टर से सभी को जिला अस्पताल रेफर करने को कहा तो डॉक्टर आनाकानी करने लगे। इससे शक गहरा गया।

Moradabad Gold Smuggling Exposed: Ultrasound Confirms Gold in Stomachs of Saudi Returnees After Abduction
मुरादाबाद में सोना तस्करी - फोटो : संवाद

इसके बाद पुलिस ने सभी छह लोगों का निजी लैब में अल्ट्रासाउंड कराया, जिसमें अजहरुद्दीन, जुल्फेकार, मुतल्ल्वी और शाने आलम के पेट में सोना होने की पुष्टि हुई, जबकि मो. नावेद, जाहिद अली के पेट में कुछ नहीं मिला। एसपी सिटी ने बताया कि इसके बाद सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल की लैब में हुए अल्ट्रासाउंड में भी चार लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि हुई। कस्टम विभाग को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad Gold Smuggling Exposed: Ultrasound Confirms Gold in Stomachs of Saudi Returnees After Abduction
मुरादाबाद में सोना तस्करी करने के आरोपी - फोटो : संवाद

अपहरण न होता तो दफन हो जाता सोने की तस्करी का राज
सऊदी अरब से लौटे छह लोगों का यदि अपहरण नहीं होता तो सोने की तस्करी का राज भी दफन हो जाता। पुलिस ने अपहरण के बाद मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर सभी को बंधन मुक्त कराया। पूछताछ में बदमाशों ने सऊदी से लौटे लोगों के पेट में सोना होने की बात कही तो पुलिस ने उनका अल्ट्रासाउंड कराया। रिपोर्ट में चार लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि हो गई। 

विज्ञापन
Moradabad Gold Smuggling Exposed: Ultrasound Confirms Gold in Stomachs of Saudi Returnees After Abduction
मुरादाबाद में सोना तस्करी करने के आरोपी - फोटो : संवाद

हैरानी की बात यह है कि यह सभी लोग सऊदी के साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट पर भी जांच एजेंसियों को चकमा देकर बाहर आ गए। रामपुर के टांडा निवासी शाने आलम, अजहरुद्दीन, जुल्फेकार और मुतल्लवी करीब एक साल पहले दुबई में काम करने गए थे। यह चारों दुबई से सऊदी अरब पहुंचे। शुक्रवार को अपने दो अन्य साथियों मो. नावेद और जाहिद के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed