फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार लोगों के पेट में मिला सोना: सऊदी से लौटे सात का रास्ते से अपहरण, पेट चीर निकालने वाले थे; पहुंच गई पुलिस

Sat, 24 May 2025 10:35 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sat, 24 May 2025 10:35 PM IST
सार

बदमाश को पता चला था कि सऊदी से लौटे लोगों के पेट में सोना है। इसलिए बदमाश सभी लोगों का पेट चीरने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान जुल्फेकार बदमाशों के चंगुल से निकल गया और गांव में पहुंचकर शोर मचा दिया। 

विज्ञापन
Four people returned from Saudi Arabia confirmed gold in stomachs seven people were kidnapped
मुरादाबाद में मुठभेड़ के दाैरान पकड़े आरोपी - फोटो : संवाद

बदमाशों के चंगुल से छुड़ाए गए सऊदी अरब से लौटे चार लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि हुई है। वहीं दो लोगों के पेट में सोना नहीं मिला है। शुक्रवार को पेट में सोना होने की सूचना पर ही बदमाशों ने कार चालक समेत सात लोगों का अपहरण किया था। हालांकि, पुलिस ने सभी को छुड़ा लिया था। शनिवार को पुलिस ने निजी लैब के अलावा जिला अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड कराया। दोनों की रिपोर्ट में चार लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि हुई।

Four people returned from Saudi Arabia confirmed gold in stomachs seven people were kidnapped
मुरादाबाद में मुठभेड़ के दाैरान पकड़े आरोपी - फोटो : संवाद

दिल्ली उतरने के बाद सभी जा रहे थे घर
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रामपुर जिले के टांडा बादली निवासी शाने आलम, मुतल्लवी, मो. नावेद, जाहिद अली, अजहरुद्दीन और जुल्फेकार सऊदी अरब में नौकरी करते थे। शुक्रवार को सभी लोग सऊदी से दिल्ली लौटे थे। टांडा निवासी कार चालक जुल्फेकार के साथ सभी अपने घर टांडा जा रहे थे।

Four people returned from Saudi Arabia confirmed gold in stomachs seven people were kidnapped
मुरादाबाद में मुठभेड़ के दाैरान पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद

पुलिस बनकर आए थे बदमाश
शुक्रवार शाम करीब चार बजे मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पुराने टोल टैक्स पर दो कारों से आए छह बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया था। एक बदमाश ने वर्दी पहन रखी थी और उनकी कार में इंस्पेक्टर की कैप रखी थी। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए चेकिंग शुरू कर दी। बाद में हथियारों के बल पर सभी को बंधक बना लिया और मूंढापांडे क्षेत्र के रौंडा के जंगल में ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Four people returned from Saudi Arabia confirmed gold in stomachs seven people were kidnapped
मुरादाबाद में मुठभेड़ के दाैरान पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद

पेट चीरने की तैयारी कर रहे थे बदमाश
बदमाश को पता चला था कि सऊदी से लौटे लोगों के पेट में सोना है। इसलिए बदमाश सभी लोगों का पेट चीरने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान जुल्फेकार बदमाशों के चंगुल से निकल गया और गांव में पहुंचकर शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Four people returned from Saudi Arabia confirmed gold in stomachs seven people were kidnapped
मुरादाबाद में मुठभेड़ के दाैरान पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद

डॉक्टरों की आनाकानी से पुलिस को हुआ शक
इसी दौरान बदमाश फायरिंग करने लगे तो पुलिस ने जवाबी फायरिंग। पुलिस की गोली से कटघर के रामपुर दोराहा निवासी तौफीक उर्फ तुफैल और उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के हरिया वाला बसई चौराहा इस्लाम नगर निवासी राजा उर्फ रजा चौधरी घायल हो गए थे। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी थी। वहीं चार बदमाश मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने सभी सात लोगों को सकुशल छुड़ा लिया था। शनिवार को पुलिस ने सऊदी से लौटे छह लोगों का सीएचसी मूंढापांडे में अल्ट्रासाउंड कराया, लेकिन डॉक्टर ने सोना होने की पुष्टि नहीं की। पुलिस ने डॉक्टर से सभी को जिला अस्पताल रेफर करने को कहा तो डॉक्टर आनाकानी करने लगे। इससे पुलिस का शक गहरा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed