फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 27 कैप्सूल और 1.052 किलो सोना... कीमत एक करोड़ से अधिक; किसके पेट में कितने कैप्सूल निकले, ये भी जानिए

Tue, 27 May 2025 01:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 May 2025 01:44 PM IST
सार

Moradabad Gold Smuggling Case: मुरादाबाद में चार तस्करों के पेट से एक करोड़ से ज्यादा के सोने के कैप्सूल निकले गए हैं। चौथे के पेट में अब भी दो कैप्सूल बाकी हैं, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन तस्करों को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
Moradabad Gold Smuggling Bust 27 Gold Capsules Worth Over Rs1 Crore Retrieved From Smugglers Stomachs
मुरादाबाद में सोना तस्करी के आरोेपी - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में सोने की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के चार तस्करों के पेट से सोने के 27 कैप्सूल (वजन 1.052 किग्रा.) निकाले गए हैं। तस्कर यह सोना दुबई से पेट में छिपाकर लाए थे। 



सोमवार को पुलिस ने मूंढापांडे थाने में केस दर्ज कर चारों तस्करों को गिरफ्तार किया। इस मुकदमे में नौ फाइनेंसरों और चिकित्सकों को भी आरोपी बनाया गया है। चारों तस्करों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीन को जेल भेज दिया गया, जबकि एक के पेट में सोने के कैप्सूल होने के कारण पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है।

Moradabad Gold Smuggling Bust 27 Gold Capsules Worth Over Rs1 Crore Retrieved From Smugglers Stomachs
मुरादाबाद में सोना तस्करी का खुलासा - फोटो : संवाद

दुबई और सऊदी अरब से लौट रहे तस्करों का अपहरण
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पुराने टोल प्लाजा के पास दुबई और सऊदी अरब से लौट रहे तस्करों की कार को बदमाशों ने रुकवा ली थी। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर कार की जांच शुरू कर दी। इस दौरान बदमाश ने कार सवारों को हथियारों के बल पर अगवा कर लिया और मूंढापांडे क्षेत्र में ले गए।

Moradabad Gold Smuggling Bust 27 Gold Capsules Worth Over Rs1 Crore Retrieved From Smugglers Stomachs
मुरादाबाद में सोना तस्करी का खुलासा - फोटो : संवाद

यहां बदमाशों ने उनको धमकाया और कहा कि तुम्हारे पेट में सोना है। सोना निकालने के लिए बदमाशों ने सभी का पेट चीरने की तैयारी शुरू कर दी। इसी दौरान जुल्फेकार कूद कर भाग गया था। उसकी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसके अन्य छह साथियों को छुड़ा लिया था। चालक को छोड़कर बाकी सभी छह आरोपियों का अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें से चार के पेट में सोना होने की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad Gold Smuggling Bust 27 Gold Capsules Worth Over Rs1 Crore Retrieved From Smugglers Stomachs
मुरादाबाद में सोना तस्करी का खुलासा - फोटो : संवाद

चारों तस्करों के पेट से 27 कैप्सूल निकाले
शनिवार शाम सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने चारों तस्करों के पेट से 27 कैप्सूल निकाले हैं। एसपी सिटी ने बताया कि चारों अंतरराष्ट्रीय सोना तस्कर गिरोह के सदस्य हैं। इन गिरोह को फाइनेंसर चला रहे हैं। जिसमें ट्रैवल एजेंट, डॉक्टर और अन्य शामिल हैं। मूंढापांडे में सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने तस्करों से फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट भी बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
Moradabad Gold Smuggling Bust 27 Gold Capsules Worth Over Rs1 Crore Retrieved From Smugglers Stomachs
रामपुर की टांडा चाैकी - फोटो : संवाद

दो कैप्सूल बाकी, एक तस्कर को दोबारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया
डॉक्टरों की टीम के काफी प्रयास के बाद भी एक तस्कर के पेट से सोने के दो कैप्सूल नहीं निकल पाए। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया और रिमांड मांगी। कोर्ट से तस्कर की पुलिस रिमांड मंजूर होने के बाद उसे दोबारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के यूसुफ चौक निवासी मुत्तलीब के पेट से आठ कैप्सूल निकल चुके हैं, लेकिन दो कैप्सूल उसके गेट में ही फंसे हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी तस्कर मुत्तलीब को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed