फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2025: पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, मुरादाबाद के मंदिरों में भक्तों की कतार.. देखें तस्वीर

Sun, 30 Mar 2025 10:58 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 10:58 AM IST
सार

नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही मंदिरों में पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही देवी मंदिरों में लंबी कतार लगने लगी थी। इससे एक दिन पहले बाजारों में पूजन सामग्री और माता की पोशाक की खूब बिक्री हुई। मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025: Worship of Maa Shailputri on first day, queue of devotees in temples of Moradabad
मुरादाबाद में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : संवाद

चैत्र नवरात्र रविवार से शुरू हो गए हैं। अब श्रद्धालु नवरात्र में माता रानी की भक्ति में डूबे रहेंगे। भोर की किरण के साथ ही देवी मंदिरों पर माता के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इससे पहले शनिवार को नवरात्र की पूर्व संध्या पर बाजार में पूजन सामग्री व माता रानी की पोशाक की खूब बिक्री हुई। बाजार में ग्राहकों की भीड़ रही।

Chaitra Navratri 2025: Worship of Maa Shailputri on first day, queue of devotees in temples of Moradabad
मुरादाबाद में पूजा करने मंदिर पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : संवाद

महानगर के लालबाग स्थित काली माता मंदिर, कोर्ट रोड स्थित दुर्गा मंदिर, कोठीवाल नगर स्थित दुर्गा मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर सिविल लाइंस, ढाब वाला मंदिर आशियाना, लाइनपार स्थित माता मंदिर, रेलवे हरथला कालोनी स्थित श्री हनुमान मनोकामना मंदिर पर साफ सफाई एवं रंगाई पुताई का काम पूरा किया गया।

Chaitra Navratri 2025: Worship of Maa Shailputri on first day, queue of devotees in temples of Moradabad
नवरात्र पर पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद

सिविल लाइंस स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के मुख्य पुजारी अंबरीश पांडेय ने बताया कि मंदिर में कलश स्थापना सुबह 6:13 बजे से साढ़े सात बजे तक हुई। प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। अष्टमी पर शृृंगार पूजा की जाएगी। नवमीं पर भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा और भंडारा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025: Worship of Maa Shailputri on first day, queue of devotees in temples of Moradabad
नवरात्र पर पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद

मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने अधीनस्थों के साथ लालबाग स्थित कालीमाता मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों के स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी मंदिर के पास अव्यवस्था नहीं होने पाए। वहीं, शनिवार को लोग व्रत का सामान खरीदने के लिए बाजार में निकले। सुबह से लेकर देर शाम तक बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025: Worship of Maa Shailputri on first day, queue of devotees in temples of Moradabad
नवरात्र पर पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद

काली माता मंदिर में हुई सामूहिक आरती
श्री काली माता मंदिर लालबाग में शृंगार आरती मंडल की ओर से नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव का आयोजन हुआ। 3100 दीपक की रोशनी से मंदिर जगमग हो गया। दीयों से शुभ चिह्न स्वास्तिक और ओम बनाया। श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण की कामना के साथ मातारानी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष राकेश कुमार टंडन, महामंत्री लालता प्रसाद प्रजापति, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता, सुरेश सैनी, अजीत अग्रवाल, संजय सक्सेना आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed