फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठाकुरद्वारा दोहरा हत्याकांडः क्रूरता की सारी हदें पार, सिर और चेहरे की हड्डियां कर दीं चकनाचूर

Wed, 30 Oct 2019 10:34 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाकुरद्वारा/ मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाकुरद्वारा/ मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Oct 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
moradabad double murder case big Reveal from Post mortem report of priest Rajendra Giri and Nitesh
ठाकुरद्वारा दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुजारी राजेंद्र गिरी और नितेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्यारे की क्रूरता बयां कर रही हैं। उसने दोनों के सिर और चेहरे पर तब तक वार किया था, जब तक उनकी हड्डियां चकनाचूर न हो गई थीं। घटनास्थल पर भी दूर तक खून ही खून नजर आ रहा था। मंगलवार दोपहर बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि पुजारी राजेंद्र गिरी व नितेश कुमार ने एल्कोहल का सेवन भी किया था।  दोनों शवों के पोस्टमार्टम के दौरान एल्होकल भी मिला है।  
moradabad double murder case big Reveal from Post mortem report of priest Rajendra Giri and Nitesh
double murder - फोटो : अमर उजाला
दीवाली की रात ठाकुरद्वारा के श्मशान घाट में पुजारी राजेंद्र गिरी और कालाझांडा निवासी नितेश कुमार की हत्या कर दी गई थी। सोमवार सुबह खून से लथपथ शव श्मशान घाट में पड़े मिले थे। सोमवार को इन शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। मंगलवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। डाक्टरों के पैनल में पोस्टमार्टम किया। इसके अलावा पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की गई। रिपोर्ट से पता चला कि हत्यारे दोनों के सिर और चेहरे पर अनगिनत वार किया था। जिससे चेहरे और सिर की हड्डियां चकनाचूर हो गई थीं। दोनों का भेजा तक फट गया था। इसके अलावा हाथ, पैर, पीठ में भी हमला किया गया था। सिर में चोट लगने की वजह से ही दोनों की मौत हुई है। 
moradabad double murder case big Reveal from Post mortem report of priest Rajendra Giri and Nitesh
चश्मदीद - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के मोहल्ला होलिका स्थित श्मशान में दीपावली की रात पुजारी राजेंद्र गिरि (35) और ठाकुरद्वारा क्षेत्र के कालाझांडा निवासी नितेश (42) की सिर कुचलकर नृशंसता से हत्या कर दी गई थी। दोनों के रक्तरंजित शव सोमवार को श्मशान में पड़े मिले थे। राजेंद्र गिरी ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ही गांव दूल्हापुर सबलपुर का रहने वाला था और श्मशान में बने मंदिर में पूजा पाठ व तंत्र क्रिया करता था। पुजारी के भाई नंदू ने शक के आधार पर कस्बे के ही मोहल्ला जमनावाला निवासी बंटी उर्फ योगेंद्र को नामजद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
moradabad double murder case big Reveal from Post mortem report of priest Rajendra Giri and Nitesh
शोकाकुल नीतेश के परिजन - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पुलिस ने बंटी से पूछताछ की तो उसने दावा किया कि दोहरे हत्याकांड को ठाकुरद्वारा के ही एक मजदूर ने अंजाम दिया है। सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव का कहना है कि बंटी ने जो कहानी सुनाई है उसके मुताबिक मजदूर की बहन की छह माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उसका अंतिम संस्कार होलिका स्थित श्मशान में किया गया था। तब पुजारी ने जलती चिता से शव निकालकर उसका मांस खाया था। इसी बात से आरोपी आहत था। दीपावली पर वह पुजारी को मिठाई देने के बहाने श्मशान गया और फिर अचानक फावड़े से उस पर हमला बोल दिया। एएसपी उदय शंकर का कहना है कि मुख्य आरोपी अंकुश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
moradabad double murder case big Reveal from Post mortem report of priest Rajendra Giri and Nitesh
एसएसपी अमित पाठक
एक युवक ने पूछताछ में हत्या के पीछे एक कहानी सुनाई है। जब तक उसकी बातों की तस्दीक नहीं हो जाती तब तक हम यह नहीं कह सकते कि पुजारी द्वारा जलती चिता से शव निकालकर खाने की वजह से हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। अहम सुराग हाथ लगे हैं लेकिन मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही घटना का खुलासा होगा। - अमित पाठक, एसएसपी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed