{"_id":"5db915608ebc3e014b5fbc88","slug":"eyewitness-reveals-on-double-murder-of-moradabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चश्मदीद ने बताया खौफनाक सच, बोला-'पुजारी ने मजदूर की बहन के शव को चिता से निकालकर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चश्मदीद ने बताया खौफनाक सच, बोला-'पुजारी ने मजदूर की बहन के शव को चिता से निकालकर...
Wed, 30 Oct 2019 10:15 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाकुरद्वारा/ मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाकुरद्वारा/ मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 30 Oct 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
double murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली की रात ठाकुरद्वारा के श्मशान में हुए दोहरे हत्याकांड के पीछे हैरान करने वाली कहानी सामने आई है। वारदात के मुकदमे में शक की बुनियाद पर नामजद युवक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि श्मशान में पुजारी और एक अन्य युवक की हत्या कस्बे के ही एक मजदूर ने फावड़े से सिर कुचलकर की थी। खुद को वारदात का चश्मदीद बता रहे युवक का दावा है कि पुजारी ने छह माह पहले मजदूर की बहन के शव को चिता से निकालकर उसका मांस खाया था। इसी से खफा होकर मजदूर ने वारदात को अंजाम दिया।
double murder
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी का कहना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से पहले युवक के दावे पर यकीन नहीं किया जा सकता। ठाकुरद्वारा के मोहल्ला होलिका स्थित श्मशान में दीपावली की रात पुजारी राजेंद्र गिरि (35) और ठाकुरद्वारा क्षेत्र के कालाझांडा निवासी नितेश (42) की सिर कुचलकर नृशंसता से हत्या कर दी गई थी। दोनों के रक्त रंजित शव सोमवार को श्मशान में पड़े मिले थे। राजेंद्र गिरी ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ही गांव दूल्हापुर सबलपुर का रहने वाला था और श्मशान में बने मंदिर में पूजा पाठ व तंत्र क्रिया करता था। पुजारी के भाई नंदू ने शक के आधार पर कस्बे के ही मोहल्ला जमनावाला निवासी बंटी उर्फ योगेंद्र को नामजद किया था। मंगलवार को पुलिस ने बंटी से पूछताछ की तो उसने दावा किया कि दोहरे हत्याकांड को ठाकुरद्वारा के ही एक मजदूर ने अंजाम दिया है।
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव का कहना है कि बंटी ने जो कहानी सुनाई है उसके मुताबिक मजदूर की बहन की छह माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उसका अंतिम संस्कार होलिका स्थित श्मशान में किया गया था। तब पुजारी ने जलती चिता से शव निकालकर उसका मांस खाया था। इसी बात से आरोपी आहत था। खुद को दोहरे हत्याकांड का चश्मदीद बताने वाला बंटी पुलिस हिरासत में है। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अंकुश उसके घर आया था। उसने धमकी दी थी कि यदि पुजारी की हत्या के बारे में किसी को बताया तो वह उसे भी मार डालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चश्मदीद
- फोटो : अमर उजाला
अब बंटी के इकबालिया बयान को आधार बनाकर पुलिस अंकुश की तलाश में जुटी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि वारदात के पीछे का पूरा सच मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बंटी सिर्फ वारदात का चश्मदीद है या फिर वो खुद भी घटना में उसके साथ शामिल था। बंटी ने खुद को वारदात का चश्मदीद बताते हुए पुलिस के सामने दावा किया है कि दीपावली की रात करीब नौ बजे घर के पास उसे मोहल्ले में ही रहने वाला अंकुश मिला था। उसने उससे कहा कि वह पुजारी को मिठाई देने श्मशान जा रहा है। बंटी का दावा है कि वह उसे भी अपने साथ ले गया। श्मशान पर पहुंचकर पुजारी से गेट खुलवाया।
विज्ञापन
शोकाकुल नीतेश के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुजारी को मिठाई दी और फिर अचानक फावड़ा उठाकर उस पर हमला बोल दिया। बंटी ने पुलिस को बताया है कि घटना के समय पुजारी और वहां मौजूद नितेश नशे में थे। अंकुश ने उसके पुजारी के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार किए तो वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बंटी ने पुलिस के सामने दावा किया है कि वारदात को देखकर वह डर गया था और अंकुश को मौके पर ही छोड़कर वहां से भाग आया। बंटी ने पुलिस से कहा है कि नितेश की हत्या उसके सामने नहीं हुई थी। उसका अनुमान है कि नितेश ने पुजारी की हत्या होते देख ली थी शायद इसीलिए उसने नितेश को भी मार डाला। घटना के समय नितेश भी नशे में था। पुलिस का कहना है कि शुरुआती छानबीन में पता चला है कि नितेश पुजारी के साथ मिलकर तंत्र मंत्र करने के लिए दीपावली की रात श्मशान गया था। बंटी ने पुलिस पूछताछ में यह भी दावा किया है कि दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी अंकुश उसके घर आया था और धमकी दी थी कि यदि किसी को वारदात के बारे में बताया तो उसे भी मार डालेगा।