महाशिवरात्रि का पर्व मुरादाबाद मंडल में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं। मंडल के प्रसिद्व शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए कांवडियों का पहुंचना लगातार जारी है। शहर में देर रात से ही बम भोले की गूंज रही। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए कांवड़िये मंदिरों में पहुंच गए। मंदिरों को भी भव्य रूप से सजाया गया है।
Mahashivratri: मुरादाबाद मंडल में गूंजा शिवोहम...शिवोहम, जलाभिषेक के लिए मंदिरों में लगी कतार, देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:36 AM IST
सार
मुरादाबाद मंडल में महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। हरिद्वार से लौटे कांवड़ियों ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। उसके स्वागत के लिए सेवा शिविर लगाए गए थे। 84 घंटा मंदिर और झारखंडी महादेव मंदिर में सुबह चार बजे से जलाभिषेक शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन