{"_id":"67bc30f694cb8c46a307956e","slug":"yashpal-murder-news-fiancee-betrothed-and-friends-stab-him-to-death-up-crime-news-in-hindi-2025-02-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'फोन पर 160 बार बात...', प्रेमिका के मंगेतर ने दोस्तों संग यशपाल को इसलिए मारा; रामपुर हत्याकांड की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'फोन पर 160 बार बात...', प्रेमिका के मंगेतर ने दोस्तों संग यशपाल को इसलिए मारा; रामपुर हत्याकांड की कहानी
Mon, 24 Feb 2025 02:54 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:54 PM IST
सार
रामपुर जिले के शाहबाद इलाके के यशपाल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यशपाल की हत्या प्रेमिका के मंगेतर ने दोस्तों संग चाकू से गोदकर की थी। पुलिस ने पांच हत्यारोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Yashpal Murder
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के रामपुर जिले के शाहबाद के रवानी पट्टी उदा गांव निवासी यशपाल की हत्या उसकी नाबालिग प्रेमिका के मंगेतर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से गोदकर की थी। पुलिस ने नाबालिग प्रेमिका समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। जबकि एक आरोपी भागा हुआ है।
पुलिस हिरासत में यशपाल की हत्या करने के आरोपी
- फोटो : संवाद
मंगेतर को हो गई थी प्रेम-प्रसंग की जानकारी
किशोरी के भाई ने 15 अगस्त 2024 को यशपाल के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने यशपाल को जेल भेज दिया था। जेल से आने के बाद यशपाल ने फिर से प्रेमिका से फोन पर बात करना शुरू कर दिया था।
किशोरी के भाई ने 15 अगस्त 2024 को यशपाल के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने यशपाल को जेल भेज दिया था। जेल से आने के बाद यशपाल ने फिर से प्रेमिका से फोन पर बात करना शुरू कर दिया था।
पुलिस हिरासत में यशपाल की हत्या करने के आरोपी
- फोटो : संवाद
जबरन बात करने का दबाव बनाता था यशपाल
परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने किशोरी का रिश्ता बदायूं जिले के थाना बिसौली के दबतौरी गांव निवासी सूरजपाल से तय कर दिया था। रिश्ता तय होने के बाद किशोरी के मंगेतर सूरजपाल को प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई तो किशोरी ने उसे बताया कि यशपाल उस पर जबरन बात करने का दबाव बनाता है।

रामपुर में जान गंवाने वाला यशपाल
- फोटो : संवाद
मंगेतर ने दोस्तों संग यशपाल को मार डाला
जिस पर किशोरी के मंगेतर सूरजपाल ने अपने दोस्त जितेंद्र, मोहित और किशोरी के भाई व पिता के साथ मिलकर यशपाल की हत्या की साजिश रच डाली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि 19 फरवरी की रात यशपाल को मामले में समझौता करने के लिए बुलाया था।

यशपाल की हत्या के बाद गुस्साए परिजन
- फोटो : संवाद
चाकू से गोदकर और ईंट से सिर कूचकर की हत्या
गांव ढकिया और रवानी पट्टी ऊदा के बीच सड़क पर यशपाल और सूरजपाल बात कर रहे थे। इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। जिस पर सूरजपाल, उसके दोस्त जितेंद्र व मोहित यशपाल को सड़क किनारे आलू के खेत में खींचकर ले गए और चाकू से गोदकर और ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी थी। तीनों हत्या के बाद शव को छोड़कर चले गए।