कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मतगणना के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति में 17 टेबल लगाई जाएंगी। इनमें एक टेबल रिटर्निंग अफसर की होगी। मतगणना के दौरान दो प्रेक्षक, डीएम और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।
Kundarki By Election: काैन जीतेगा... फैसला होगा कल, मतगणना के लिए 17 टेबल लगाई, इलाके की सुरक्षा की गई कड़ी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:24 PM IST
सार
कुंदरकी उपचुनाव की मतगणना 23 नवंबर को कृषि उत्पादन मंडी समिति में 17 टेबलों पर होगी। सुरक्षा के तहत केवल प्रत्याशियों के एजेंटों को ही हाल में प्रवेश मिलेगा। पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ सुबह आठ बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन