फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी की 'सोनम': पति करना चाहता था ये काम... पत्नी को नहीं था मंजूर; प्रेमी संग मिलकर मारा; खुद बताई पूरी कहानी

Sun, 22 Jun 2025 12:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Jun 2025 12:27 PM IST
सार

कोतवाली पुलिस ने पांचवें मील के समीप झाड़ियों में मिले शव की गुत्थी सुलझा दी है। मृतक की दूसरी पत्नी और उसके प्रेमी परितोष कुमार ने संपत्ति और प्रेम प्रसंग के कारण उसकी हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को बिजनौर के नगीना से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Husband wanted to sell house to pay off debt wife did not agree she killed him with help of her lover up news
wife killed husband - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के सिविल लाइंस के रामगंगा विहार फिजियोथेरेपी सेंटर चलाने वाली रीना सिंधू ने अपने प्रेमी से पति रविंद्र कुमार की करा दी। इसके बाद उसके शव को कोटद्वार कोतवाली के दुगड्डा चौकी क्षेत्र के पांचवें मील के समीप झाड़ियों में फेंक दिया। उत्तराखंड पुलिस ने दोनों को बिजनौर के नगीना से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को पौड़ी जेल भेज दिया गया है।


कोटद्वार कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि पांच जून को दुगड्डा चौकी के क्षेत्रांतर्गत पांचवें मील के समीप एक अज्ञात शव मिला था। शव की शिनाख्त उसके परिजनों ने रविंद्र कुमार निवासी रजोकरी, बसंत कुंज, साउथ नई दिल्ली के रूप में की थी। 
Husband wanted to sell house to pay off debt wife did not agree she killed him with help of her lover up news
wife killed husband - फोटो : संवाद
इस मामले में मृतक के भाई राजेश कुमार ने 17 जून को कोतवाली में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने कहा कि उनका भाई रविंद्र कुमार का अपनी पत्नी आशा देवी से मनमुटाव चल रहा था। वर्ष 2007 में उसका भाई अपने घर बसंत कुंज, साउथ नई दिल्ली से हरिद्वार आकर रहने लगा। 
Husband wanted to sell house to pay off debt wife did not agree she killed him with help of her lover up news
इसी मकान को लेकर हुई हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपना मकान बेचना चाहता था रविंद्र
इस दौरान उनके भाई के संपर्क में रीना सिंधू नाम की एक लड़की आई। वर्ष 2010-11 में उनके भाई ने रीना सिंधू से विवाह कर लिया था। इसके बाद दोनों मुरादाबाद के सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में रहने वाले लगे। उसने बताया कि उसका भाई मुरादाबाद स्थित अपना मकान बेचना चाह रहा था, लेकिन रीना मकान बेचने को राजी नहीं थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband wanted to sell house to pay off debt wife did not agree she killed him with help of her lover up news
आरोपी पत्नी रीना सिंधू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बात पर दोनों में अक्सर मनमुटाव होता था। उन्होंने आशंका जताई कि इसी मनमुटाव के चलते रीना सिंधू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके भाई रविंद्र कुमार की हत्या कर उसकी लाश को दुगड्डा क्षेत्र में सड़क किनारे जंगल में फेंक दिया। पुलिस टीमों ने कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें 5 जून को एक संदिग्ध कार कोटद्वार के आसपास आती व कुछ समय पश्चात वापस जाती दिखाई दी। 

 
विज्ञापन
Husband wanted to sell house to pay off debt wife did not agree she killed him with help of her lover up news
पत्नी ने कराया पति का कत्ल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद पुलिस टीम ने हत्यारोपी रीना सिंधू और पारितोष कुमार निवासी ग्राम सराय, पुरैनी, थाना नगीना, जनपद बिजनौर (यूपी) को नगीना से गिरफ्तार कर लिया था। दोनों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल लिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed