फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP की सोनम: मरीज से अफेयर, दूसरी बीवी ने इसलिए प्रेमी से कराया पति का कत्ल; 15 साल पहले रविंद्र ने किया ये काम

Sun, 22 Jun 2025 11:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Jun 2025 11:17 AM IST
सार

कारोबारी रविंद्र कुमार ने 15 साल पहले दिल्ली छोड़ दी थी। वो देहरादून शिफ्ट हो गए थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी और प्रेमी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 

विज्ञापन
Businessman Ravindra left Delhi and shifted to Uttarakhand 15 years ago His wife Reena and her lover kill him
पत्नी ने कराया पति का कत्ल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तराखंड के कोटद्वार में अपनी दूसरी पत्नी रीना सिंधू और उसके प्रेमी पारितोष की साजिश का शिकार होकर जान गंवाने वाले कारोबारी रविंद्र कुमार ने करीब पंद्रह साल पहले दिल्ली छोड़ दी थी। 


दिल्ली में उसकी पहली पत्नी आशा अपने बेटे हर्षित के साथ आज भी उसी रजोकरी गांव के मकान में रहती है। मीडिया को देखते ही आशा ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। बंद दरवाजे से ही उसने कुछ न बताने की बात की। 

पड़ोसी भी मामले में कुछ भी खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं थे। अलबत्ता कुछ पड़ोसियों ने दबी जुबान में बताया कि रविंद्र का अच्छा खासा परिवार था। उस समय रीना सिंधू (दूसरी पत्नी) गांव में किराये के कमरे में रहती थी। दोनों के बीच बातचीत होती थी।
Businessman Ravindra left Delhi and shifted to Uttarakhand 15 years ago His wife Reena and her lover kill him
आरोपी पत्नी रीना सिंधू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रीना अपने से करीब 20 साल बड़े रविंद्र के साथ दिल्ली छोड़कर देहरादून पहुंच गई। दोनों वहां सहमति संबंध में रहने लगे। बाद में रविंद्र और रीना ने शादी कर ली। इसके बाद रविंद्र ने कभी दिल्ली में अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं किया और न ही पत्नी आशा और बेटे हर्षित ने मिलने की कोशिश की।

 
Businessman Ravindra left Delhi and shifted to Uttarakhand 15 years ago His wife Reena and her lover kill him
इसी मकान को लेकर हुई हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसियों ने बताया कि उस समय गांव में रविंद्र का अच्छा खासा काम था। रीना के चक्कर में आकर उसने अपनी पत्नी और बेटे को छोड़ दिया। कोटद्वार में जब उसकी मौत का पता गांव में चला, तो लोगों को अफसोस हुआ। लोगों ने बताया कि काफी समय तक आशा और हर्षित का ध्यान उसके चाचा रखते रहे। बाद में उसके दोनों चाचा भी रजोकरी छोड़कर गुरुग्राम शिफ्ट हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Businessman Ravindra left Delhi and shifted to Uttarakhand 15 years ago His wife Reena and her lover kill him
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है मामला
मूलरूप से दक्षिण दिल्ली के रजोकरी के रहने वाले रविंद्र कुमार का शव जून के पहले सप्ताह में कोटद्वार की एक खाई में मिला था। शुरुआत में उत्तराखंड पुलिस को यह सड़क हादसा लगा। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो हत्या का पता चला। पुलिस ने शक के आधार पर रविंद्र की पत्नी रीना सिंधू से पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। रीना ने अपने प्रेमी पारितोष के साथ मिलकर रविंद्र की हत्या कर दी। बिजनौर के नगीना में हत्या कर कार से शव को कोटद्वार की खाई में फेंका गया। रीना रविंद्र की हत्या कर उसकी प्रॉपर्टी प्राप्त करना चाहती थी।
 
विज्ञापन
Businessman Ravindra left Delhi and shifted to Uttarakhand 15 years ago His wife Reena and her lover kill him
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
प्रेमी के साथ महिला ने की पति की हत्या
दरअसल, मुरादाबाद निवासी महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बिजनौर में हत्या की। इसके बाद उसकी लाश को उत्तराखंड के कोटद्वार में फेंक दिया। उत्तराखंड पुलिस इस घटना की कई दिनों से जांच कर रही थी। शनिवार को खुलासा होने के बाद आरोपी महिला के रिश्तेदारों और रामगंगा विहार कॉलोनी में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह करोड़ों की प्रॉपर्टी थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed