फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद में झमाझम बारिश: शहर से लेकर गांवों तक जलभराव...तस्वीरों में देखें, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Sat, 06 Jul 2024 03:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 06 Jul 2024 03:18 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in Moradabad: Waterlogging from city to villages, administration issued alert
मुरादाबाद में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत भी सबब बनी हुई है। रुक रुककर हो रही बारिश के कारण शहर की अवंतिका कॉलोनी, पैपटपुरा समेत कई स्थानों पर जलभराव हो गया। बुध बाजार में हिंदू कॉलेज के पास कुछ स्थानों पर भी जलभराव की स्थिति बनी रही। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंच वहां जल निकास की व्यवस्था की।

Heavy rain in Moradabad: Waterlogging from city to villages, administration issued alert
मुरादाबाद में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

बारिश से रामगंगा का जलस्तर बढ़ गया है। इसे देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। चार दिन से लगातार बारिश का सिलसिला चल रहा है। इसके कारण शहर की अवंतिका कॉलोनी, लाइनपार विकास नगर के पास, अंडावालान की सड़क ताल-तलैया बन गई। उधर पिछले छह दिन से बारिश के पानी से घिरे भोलानाथ, महाशिव कॉलोनी के लोगों की दिक्कतें और बढ़ गईं।

Heavy rain in Moradabad: Waterlogging from city to villages, administration issued alert
मुरादाबाद में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

इन कॉलोनियों की सड़कों व घरों के आसपास करीब तीन फीट पानी भरा हुआ है। जिसके कारण वहां रहने वाले लोगों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। यहां के लोग जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन से लगातार जल निकास की व्यवस्था करने की मांग करते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rain in Moradabad: Waterlogging from city to villages, administration issued alert
मुरादाबाद में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

इधर रामगंगा के जल स्तर में पिछले 24 घंटे में एक सेंटीमीटर गिरावट दर्ज की गई है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार गंगवार ने बताया कि रामगंगा का जलस्तर 188.97 मीटर हो गया है।

विज्ञापन
Heavy rain in Moradabad: Waterlogging from city to villages, administration issued alert
मुरादाबाद में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

मकान पर गिरा बिजली का खंभा, लोगों ने किया हंगामा
 बारिश के कारण हरथला में कन्या पाठशाला के पास जर्जर खंभा एक मकान पर गिर गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं पहुंची। सूचना पाकर विवेकानंद बिजलीघर के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तभी गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने मकान में दरार पड़ने व टाइल्स टूटने का आरोप लगाते मुआवजे की मांग की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed