फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: अफेयर में बाधा बन रही थी बेटी... प्रेमिका के साथ मिलकर बाप ने मार डाला; इसलिए गुड़िया से नाखुश था पिता

Sun, 10 Aug 2025 03:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Aug 2025 03:27 PM IST
सार

संभल में पिता ने अवैध संबंधों में बाधक बन रही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी और उसकी प्रेमिका गायब हो गए। पुलिस टीमें दोनों की तलाश में जुटी  है।

विज्ञापन
father killed his daughter who was a hindrance in his illicit relationship In Sambhal
बेटी की हत्या के बाद माैके पर जमा लोग और जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

संभल के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर टोड़ी में अवैध संबंधों में बाधक बनी पुत्री की हत्या के मामले में पुलिस पिता वीरपाल और उसकी प्रेमिका कुसुमा देवी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने दोनों तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हैं। 

थाना क्षेत्र के लतीफपुर टोड़ी में वीरपाल सिंह का गांव की महिला कुसमा देवी से काफी समय समय प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं इसको लेकर घर परिवार में लगातार पति पत्नी में झगड़ा फसाद चलता रहता था।

father killed his daughter who was a hindrance in his illicit relationship In Sambhal
बेटी की हत्या के बाद माैके पर जमा लोग और जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

17 वर्षीय पुत्री गुड़िया हमेशा इन हरकतों पर पिता का विरोध करती थी। जिसको लेकर वीरपाल अपनी पुत्री से नाखुश रहता था। शुक्रवार को गुड़िया की हत्या कर पिता फरार हो गया था। 

father killed his daughter who was a hindrance in his illicit relationship In Sambhal
बेटी की हत्या के बाद माैके पर जमा लोग और जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
इसके बाद गांव से प्रेमिका भी भाग गई है। इस मामले में कोतवाली में मृतका के मामा की ओर से वीरपाल और कुसमा देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज है। हत्या के बाद से ही दोनों फरार चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
father killed his daughter who was a hindrance in his illicit relationship In Sambhal
बेटी की हत्या के बाद माैके पर जमा लोग और जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने बताया दोनों हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी गई हैं। अभी दोनो में से किसी का भी पता नहीं चल सका है। जल्दी ही सफलता हाथ लगेगी।

विज्ञापन
father killed his daughter who was a hindrance in his illicit relationship In Sambhal
बेटी की हत्या के बाद माैके पर जमा लोग और जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
यह था मामला 
अलीगढ़ जिले के पाली थाना क्षेत्र के गांव वाटनगला के रहने वाले गुड़िया के मामा सत्यपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि थाना क्षेत्र क्षेत्र के लतीफपुर टोड़ी गांव में उसकी बहन की ससुराल है। शुक्रवार को उन्हें भांजी की मौत की सूचना मिली। वह अपने परिवार के साथ गांव लतीफपुर टोड़ी पहुंच गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed