मुरादाबाद में बाढ़ की दहशत फैलाने वाली रामगंगा का जलस्तर रविवार से घटने लगा है। करीब तीन सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से रामगंगा का पानी उतरने लगा है। जलस्तर में कमी आने से बाढ़ खंड के अभियंताओं ने राहत की सास ली। शनिवार दिनभर स्थिर रहने के बाद शाम को रामगंगा में पानी बढ़ गया था लेकिन रात में जलस्तर में कमी आने लगी। रामगंगा में पानी बढ़ने के कारण जिला प्रशासन ने पुलिस, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और विभाग के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है।
UP: 15 साल बाद दिखा रामगंगा का राैद्र रूप, मुरादाबाद में चलानी पड़ी मेडिकल बोट, गांव- शहर से बाढ़ की तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 10 Aug 2025 02:27 PM IST
सार
मुरादाबाद में 15 साल बाद रामंगा नदी का राैद्र रूप देखने को मिली। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ, पीएसी और अन्य विभागों को अलर्ट पर रखा है। डीएम अनुज सिंह ने अधिकारियों को देर रात तक स्थिति की निगरानी और फंसे लोगों की मदद के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन