फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: निर्यात फर्म में कर्मचारी का मर्डर, दस दिन पहले दी थी नौकरी से निकालने की धमकी, रोक दिया था वेतन; तस्वीरें

Tue, 08 Apr 2025 04:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Apr 2025 04:04 PM IST
सार

मुरादाबाद में निर्यात फर्म में कर्मचारी की हत्या का मामला सामने आया है। कर्मचारी की हत्या के बाद परिवार ने पांच घंटे तक हंगामा किया। कर्मचारी की पत्नी की शिकायत पर फर्म मालिक, उसके बेटे और मैनेजर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कर्मचारी की जहर देकर हत्या का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Employee Murder in an export firm in Moradabad FIR filed against firm owner his son and manager
Employee Murder - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में गोट रोड स्थित आरएच इंटरनेशनल निर्यात फर्म में सोमवार सुबह कर्मचारी दीपक सिंह (27) की जहर देकर हत्या कर दी गई। जानकारी मिलने पर परिजन, ग्रामीण और कई संगठनों के पदाधिकारी पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए पांच घंटे तक हंगामा किया। बाद में पुलिस ने फर्म मालिक तस्लीम हुसैन, उनके बेटे अब्दुल्ला आलम और मैनेजर मंजर आलम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहर से मौत की पुष्टि हुई है।


मूंढापांडे के भदासना निवासी दीपक सिंह करीब चार साल से आरएच इंटरनेशनल फर्म में स्टोर रूम में कार्यरत थे। दीपक की पत्नी शीतल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फर्म मालिक, उसके बेटे व मैनेजर ने उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी थी। करीब दस दिन पहले तीनों ने दीपक के साथ गाली-गलौज की थी। 
Employee Murder in an export firm in Moradabad FIR filed against firm owner his son and manager
कंपनी के युवक की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
शीतल ने कहा कि पति ने कई बार घर आकर कहा था कि फर्म में उसका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। यह लोग मेरी हत्या कर सकते हैं। शीतल ने नौकरी छोड़ने के लिए कहा तो दीपक ने कहा था कि आज अपना वेतन लेकर आ जाऊंगा। आरोप है कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे दीपक फर्म में पहुंचा। स्टोर रूम में जहां सीसीटीवी कैमरे की रेंज नहीं है, उस स्थान पर तस्लीम हुसैन, मंजर आलम, अब्दुल्ला आलम और एक अज्ञात व्यक्ति ने दीपक की जबरन जहर पिलाकर हत्या कर दी। 
 
Employee Murder in an export firm in Moradabad FIR filed against firm owner his son and manager
कंपनी के युवक की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने मौत होने तक दीपक को फर्म में ही रखा। इसके बाद अस्पताल भिजवा दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन पहले अस्पताल और फिर शव लेकर फैक्टरी पहुंच गए। इसके बाद अन्य ग्रामीण आ गए और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ कटघर आशीष कुमार सिंह और थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाकर शांत कराया। करीब पांच घंटे तक चले हंगामे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहर से मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Employee Murder in an export firm in Moradabad FIR filed against firm owner his son and manager
कंपनी के युवक की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
10 दिन पहले दी थी नौकरी से निकालने की धमकी, रोक दिया था वेतन
भदासना निवासी दीपक की जहर देकर हत्या के बाद आरोपी निर्यातक, उसका बेटा और मैनेजर गायब हो गए हैं। आरोपियों के फोन भी बंद हैं। तीनों ने दस दिन पहले दीपक को नौकरी से निकालने की धमकी दी थी। विरोध करने पर वेतन देने से इन्कार कर दिया था। इसके कारण दीपक परेशान कर चल रहा था। दो दिन पहले भी उससे अभद्रता की गई थी। यह आरोप दीपक की पत्नी शीतल और भाई विवेक ने लगाए हैं।
 
विज्ञापन
Employee Murder in an export firm in Moradabad FIR filed against firm owner his son and manager
कंपनी के युवक की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
दीपक सिंह के परिवार में पत्नी शीतल, दो बेटियां चार साल की अनवी और सात माह की नित्या हैं। इनके अलावा मां इंद्रवती, एक भाई विवेक कुमार, दो बहनें पूजा और मधु हैं। शीतल ने बताया कि उसके पति चार साल से आरएच इंटरनेशनल निर्यात फर्म में नौकरी कर रहे थे। उन्होंने कभी निर्यातक और मैनेजर को शिकायत का मौका नहीं दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed