फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रोन की दहशत: चाैराहे पर खड़े थे 15 से 20 लोग... हाथों में लाठी-डंडे, चोर बता बिजलीकर्मी और उसके भाई को पीटा

Mon, 28 Jul 2025 12:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 28 Jul 2025 12:24 PM IST
सार

मुरादाबाद में ड्रोन की दहशत के बीच नागफनी थानाक्षेत्र के बंगला गांव चौराहे के पास  कुछ लोगों ने बिजली कर्मी और उनके भाई की पिटाई कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 15 लोगों पर जानलेवा हमले में केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
Drone terror: Electrician and his brother beaten up in Moradabad after being accused of being thieves
मुरादाबाद के ग्रामीण इलाकों में दिखा ड्रोन - फोटो : संवाद

नागफनी थानाक्षेत्र बंगला गांव चौराहे के पास शनिवार देररात लोगों ने बाइक सवार बिजली कर्मी और उनके भाई को घेर लिया। लोगों ने चोर-चोर का शोर मचाकर उनकी पिटाई शुरू कर दी जिसमें दोनों भाई घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 15 लोगों पर जानलेवा हमले में केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Drone terror: Electrician and his brother beaten up in Moradabad after being accused of being thieves
मुरादाबाद मंडल में ड्रोन की दहशत - फोटो : अमर उजाला

मुगलपुरा थाना क्षेत्र के कानूनगोयान हाथी वाला मंदिर निवासी मोहित कुमार ने दर्ज कराए केस में बताया कि वह बिजली विभाग में पेट्रोलमैन के पद पर तैनात हैं। मुगलपुरा जीआईसी बिजलीघर में उनकी ड्यूटी चल रही है। शनिवार देररात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने भाई रोहित के साथ बाइक से एकता कॉलोनी जा रहा था। रात करीब ढाई बजे इनकी बाइक नागफनी क्षेत्र में बंगला गांव चौराहे पर पहुंची।

Drone terror: Electrician and his brother beaten up in Moradabad after being accused of being thieves
रामपुर जिले में ड्रोन की दहशत - फोटो : संवाद

उन्होंने देखा कि चौराहे के पास ही 15 से 20 लोग हाथों में लाठी डंडा लेकर खड़े हैं। उन्होंने घेराबंदी कर मोहित और रोहित की बाइक रुकवा ली। उन्होंने दोनों की तलाशी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि वह बिजली विभाग में कर्मचारी हैं। ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने दूसरे घर एकता कॉलोनी जा रहे हैं लेकिन उन्होंने दोनों भाइयों की एक नहीं सुनी और चोर-चोर का शोर मचा कर दोनों की लाठी डंडों से पिटाई कर दी जिसमें दोनों भाई घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Drone terror: Electrician and his brother beaten up in Moradabad after being accused of being thieves
रामपुर जिले में ड्रोन की दहशत - फोटो : संवाद

शोर शराबा सुनने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों भाइयों को बचाकर जिला अस्पताल ले गई। दोनों भाइयों को गंभीर चोट आई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत 15-20 अज्ञात आरोपियों पर मारपीट, जानलेवा हमला में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में एक आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Drone terror: Electrician and his brother beaten up in Moradabad after being accused of being thieves
रामपुर जिले में ड्रोन की दहशत - फोटो : संवाद

ड्रोन उड़ने की केवल अफवाह : एसएसपी
ड्रोन और चोरी की अफवाह उड़ने की वजह से भीड़ ने कई लोगों के साथ मारपीटकर दी। इस घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई और हर छोटी बड़ी घटना की सूचना पर मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर रही है। एसएसपी सतपाल अंतिल का कहना है जांच पड़ताल में सामने आया है कि ड्रोन उड़ने की केवल अफवाह है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed