फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'उसने मेरा काम छीना... मैं उसकी जिंदगी छीन लूंगा', दो दोस्तों का कत्ल, दूर तक फैला खून; देर तक तड़पे दोनों

Sun, 27 Jul 2025 02:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 27 Jul 2025 02:25 PM IST
सार

मुरादाबाद में धन के विवाद में ठेकेदार ने चाकू से गोदकर दो दोस्तों की हत्या कर दी। बकाया 45 हजार रुपये मांगने और दिल्ली में सीट कटिंग का काम करने से आरोपी ठेकेदार सारिक नाराज था। 

विज्ञापन
Contractor Sariq killed two friends in a money dispute in Moradabad see photos
मुरादाबाद में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र के गुलाबबाड़ी चुंगी के पास शराब की दुकान के बाहर शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे ठेकेदार सारिक ने दो दोस्तों शाहनवाज उर्फ बबलू (35) और जुनैद (32) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सारिक दिल्ली में लोहे की सीट कटिंग का ठेका लेकर शाहनवाज और जुनैद से काम कराता था। इसी काम के 45 हजार रुपये शाहनवाज के सारिक पर निकल रहे थे। इन रुपयों को लेकर ही दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 



मारे गए शाहनवाज और जुनैद गलशहीद थानाक्षेत्र के असालतपुरा निवासी थे। शाहनवाज के भाई फईम ने बताया कि असालतपुरा में ही रहने वाला सारिक लोहे की सीट कटिंग ठेकेदार है। उसने दिल्ली में लोहे की सीट कटिंग का ठेका लिया था। 

Contractor Sariq killed two friends in a money dispute in Moradabad see photos
मुरादाबाद में जान गंवाने वाले युवक और हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

सारिक सीट कटिंग के लिए शाहनवाज और जुनैद को दिल्ली ले गया था। शाहनवाज और जुनैद के करीब 45 हजार रुपये मजदूरी के सारिक पर निकल रहे थे लेकिन सारिक ने दोनों से कह दिया कि उसे ठेके में नुकसान हो गया है। वह भुगतान नहीं कर पाएगा। इसी बात को लेकर सारिक और शाहनवाज के बीच रंजिश चल रही थी। 

Contractor Sariq killed two friends in a money dispute in Moradabad see photos
मुरादाबाद में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला

आरोपी ने दोनों को पिलाई थी शराब
शाहनवाज ने दिल्ली जाकर उस दुकान पर काम शुरू कर दिया जिस पर सारिक की ठेकेदारी चल रही थी। इस बात से सारिक शाहनवाज से भड़का हुआ था। फईम का कहना है कि शुक्रवार रात सारिक उसके भाई शाहनवाज और जुनैद को अपने साथ गुलाबगाड़ी चुंगी के पास शराब की दुकान पर ले गया। आरोपी ने दोनों को शराब पिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Contractor Sariq killed two friends in a money dispute in Moradabad see photos
मुरादाबाद में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला

रात करीब एक बजे सारिक ने शाहनवाज उर्फ बबलू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बचाने आए जुनैद पर भी चाकू से हमले किए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो शाहनवाज की मौत हो चुकी जबकि जुनैद की सांसें चल रही थीं। 

विज्ञापन
Contractor Sariq killed two friends in a money dispute in Moradabad see photos
मुरादाबाद में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला

घटना की जानकारी मिलने पर शाहनवाज और जुनैद के परिजन भी आ गए। पुलिस ने जुनैद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने फईम की तहरीर पर सारिक के खिलाफ केस दर्ज कर शनिवार की देर रात आरोपी सारिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed