फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: मुरादाबाद के कई मोहल्लों में ड्रोन के डर ने उड़ाई नींद... हो रहा है रतजगा; बच्चों के खिलौने से मचा हड़कंप

Fri, 25 Jul 2025 03:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 25 Jul 2025 03:20 PM IST
सार

गांव-गांव ड्रोन दिखाई देने के शोर के बीच एसडीएम संत दास पंवार ने तीन दिन में ड्रोन स्वामियों का व्यक्तिगत ब्योरा लेते हुए उनका सत्यापन किए जाने के दिए निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को पहले दिन छजलैट पुलिस ने छह ड्रोन स्वामियों का सत्यापन किया है।

विज्ञापन
Drone of rumours has disturbed sleep of people in Moradabad
रामपुर जिले में ड्रोन की दहशत - फोटो : संवाद

मुरादाबाद शहर की कॉलोनियों से लेकर गांवों तक ड्रोन की दहशत है। इस दहशत के कारण लोग रातों में सो नहीं पा रहे हैं। रात में युवाओं की टोलियां हाथों में लाठी-डंडे लेकर पहरेदारी कर रहे हैं। सुबह पांच बजे तक यह लोग एक्टिव रह रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में तो ज्यादा ही शोर मचा हुआ है। 

Drone of rumours has disturbed sleep of people in Moradabad
मुरादाबाद में ड्रोन की दहशत के बाद पहरा देते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

मझोला क्षेत्र के लाइन पार मंडी समिति एकता कॉलोनी, प्रीतम नगर, पैपटपुरा, आजाद नगर, चौहानों की मिलक, मैनाठेर की मिलक में रात साढ़े दस बजे युवाओं की टोलियां गली मोहल्लों में पहरेदारी कर रही हैं। इन कॉलोनियों में अनजान लोगों को देखकर उनकी आईडी देख कर रहे हैं। शहर के आउटर इन मोहल्लों में ड्रोन और चोरों की ऐसी दहशत है कि महिलाएं और बच्चे भी नहीं सो पा रहे हैं। इसी तरह गागन तिराहे के पास गुलशन गंज में भी युवाओं ने टोलियां बनाकर घरों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

Drone of rumours has disturbed sleep of people in Moradabad
संदिग्ध ड्रोन से भयभीत ग्रामीण रात में एकत्रित होकर कर रहे निगरानी स्रोत ग्रामीण

सिविल लाइंस के अगवानपुर, काजीपुरा, प्रेम नगर में भी ड्रोन और चोरों की दहशत है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें अलर्ट हैं। कहीं से कोई सूचना मिलती है तो तुरंत मौके पर जाकर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Drone of rumours has disturbed sleep of people in Moradabad
बरेली में युवक को ड्रोन वाला चोर समझकर पीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लोदीपुर राजपूत में मिली धमकी से दहशत
पाकबड़ा के लोदीपुर राजपूत गांव में शराब की दुकान के पास सड़क पर धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में लिखा है कि सभी गांव वालों से हमारी अपील है कि बहुत दिन हो गए हमें शांत रहते हुए अब हमारी बारी है। जिस घर जाएंगे उसको पूरा साफ कर देंगे। अब तक हम चुप रहे है। आज लास्ट वार्निंग है। जिस युवक को पत्र मिला है। उसने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। प्रधान ने धमकी भरे इस पत्र को पुलिस को सौंप दिया। इसके अलावा यह पर्चा गांव के व्हाट्सएप ग्रुपों पर भी वायरल हो गया। जिससे ग्रामीणों में और अधिक भय का माहौल है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है लेकिन घटना से गांव में तनाव बना हुआ है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Drone of rumours has disturbed sleep of people in Moradabad
बरेली में युवक को ड्रोन वाला चोर समझकर पीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बच्चों के खिलौने को ड्रोन समझकर ग्रामीणों ने मचाया शोर
इन दिनों बिलारी के कई गांवों में रात के समय ड्रोन उड़ता नजर आने की चर्चाएं तेज हैं। बुधवार रात हमजापुर गांव में किसी शरारती बच्चे ने अपने ड्रोन रूपी खिलौने को आबादी के किनारे बने एक मकान की छत के ऊपर उड़ा दिया तभी ग्रामीणों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को इकट्ठा कर लिया। सूचना मिलने पर थाना बिलारी की अमरपुरकाशी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने पर पता चला की जमीन पर पड़ा हुआ ड्रोन नहीं बल्कि बच्चों का खिलौना है। उधर, एसडीएम विनय कुमार सिंह ने तहसील क्षेत्र में सभी ड्रोन धारकों को तीन दिन के भीतर संबंधित थानों में अपना ब्योरा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed