सावन माह के तीसरे सोमवार को लेकर पुलिस तैयारियों में जुट गई है। शुक्रवार शाम छह बजे से दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस, निजी बसों समेत भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन में कार समेत हल्के वाहन चलेंगे, जबकि दिल्ली से मुरादाबाद वाली लेन में कांवड़िये और उनके वाहन चलेंगे।
Kanwar Yatra: दिल्ली हाईवे पर फिर बडे़ वाहनों पर पाबंदी, 28 की शाम तक डायवर्जन, रामपुर-मुरादाबाद पुलिस मुस्तैद
सावन माह के तीसरे सोमवार को लेकर मुरादाबाद और रामपुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार शाम छह बजे से दिल्ली हाईवे पर रोडवेज और निजी बसों समेत भारी वाहनों का संचालन बंद रहेगा। रामपुर पुलिस भी यातायात प्रबंधन में जुट गई है।
रामपुर: हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन रहेगा बंद
रामपुर में कांवड़ यात्रा के लिए शुक्रवार से एक बार फिर हाईवे और टांडा बाजपुर मार्ग पर भारी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लागू हो जाएगा। ट्रैफिक डायवर्जन शुक्रवार की शाम से सलागू होने की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। सावन माह में कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है।
सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर जलाभिषेक के लिए पिछले सप्ताह शनिवार से रूट डायवर्ट किया गया था, जो कि बुधवार तक लागू रहा। अब सावन माह का तीसरा सोमवार है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन फिर सक्रिय हो गया है। तीसरे सोमवार पर इस बार कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
इसे देखते हुए रूट डायवर्जन शुक्रवार से किए जाने की बात कही जा रही है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ट्रैफिक पुलिस कोसी जीरो प्वाइंट से लेकर शहजादनगर जीरो प्वाइंट तक बैरियर लगाने का काम करती रही। इसके अलावा बाईपास पर भी पुलिस अफसर जायजा लेते रहे। पुलिस की ओर से हाईवे पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
कांवड़ यात्रा को देखते हुए टांडा-बाजपुर मार्ग व काशीपुर-दढ़ियाल मार्ग भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। डीएम जोगिंदर सिंह पूर्व में इसको लेकर आदेश जारी कर चुके हैं। डीएम की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अब प्रत्येक शुक्रवार से सोमवार तक टांडा-बाजपुर मार्ग व काशीपुर-दढियाल मार्ग पर खनन से लदे भारी वाहनों के आवागमन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित रहेगा।
बरेली से दिल्ली को जाने वाला यातायात
- बरेली-आंवला-सिरौली होकर शाहबाद आने वाले वाहन को शाहबाद-ढकिया-बिसौली-बहजोई-बबराला से अनूपशहर एवं शाहबाद-सैफनी-बिलारी-चन्दौसी-बबराला (बदांयू) नरौरा (बुलंदशहर) होते हुए दिल्ली भेजे जाएंगे।
- बरेली-मीरगंज व अन्य संपर्क मार्गों से मिलक तक आने वाले वाहनों को मिलक तीन बत्ती तिराहा से पटवाई, शाहबाद, बिलारी, चन्दौसी, बबराला, नरौरा (बुलंदशहर) होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
बरेली-मिलक-रामपुर-मुरादाबाद
- दिल्ली जाने वाले वाहनों को रामपुर बाइपास पर स्थित अजीतपुर बाईपास पुल से डायवर्ट कर रामपुर शाहबाद मार्ग पर भेजा जाएगा। यह वाहन रामपुर-शाहबाद-सैफनी-बिलारी चन्दौसी-बबराला अनूपशहर होते हुए दिल्ली जाएंगे।
रुद्रपुर-बिलासपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
रुद्रपुर से वाया रामपुर होते हुए दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कोयली बैरियर से बाइपास जीरो प्वाइंट शहजादनगर के लिए डायर्वट करते हुए रामपुर बाइपास अजीतपुर बाइपास पुल से डायवर्ट कर रामपुर शाहबाद मार्ग पर भेजा जाएगा। उक्त वाहन रामपुर-शाहबाद सैफनी बिलारी-चन्दौसी-बबराला बुलंदशहर होते हुए दिल्ली जाएंगे।
बाजपुर, काशीपुर की ओर से मुरादाबाद की ओर दिल्ली जाने वाला यातायात
बाजपुर एवं काशीपुर की और से मुरादाबाद होकर दिल्ली जाने वाले वाहनों को बाजपुर टांडा मार्ग स्थित मुंशीगंज तिराहे से डायवर्ट कर स्वार होते हुए खौद चौराहा से जौहर पुलिया बाईपास जीरो प्वाइंट शहजादनगर से अजीतपुर बाइपास पुल से डायवर्ट कर शाहबाद मार्ग पर भेजा जाएगा। उक्त वाहन शाहबाद-ढकिया-बिसौली-बबराला अनूपशहर तथा शाहबाद-सैफनी-बिलारी और चंदौसी होते हुए दिल्ली जाएगे।