फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरेंः राज्यमंत्री की बेटी की शादी में उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, परमिशन 30 की पहुंचे करीब 250

Thu, 25 Jun 2020 10:16 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला ब्यूरो,चंदौसी (संभल)
अमर उजाला ब्यूरो,चंदौसी (संभल) Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 25 Jun 2020 10:16 PM IST
सार

-हॉल में काफी संख्या में लोग बिना मास्क के ही नजर आए
-प्रभारी मंत्री, राज्य मंत्री, विधायक, डीएम, एसपी और पार्टी पदाधिकारी पहुंचे शादी समारोह में 

विज्ञापन
did not follow social distancing in marriage of Minister of State Gulab Devi daughter
राज्यमंत्री गुलाब देवी की बेटी की शादी - फोटो : amar ujala

साहब, ये राज्यमंत्री गुलाब देवी की बेटी की शादी है। लॉकडाउन के नियम और कायदे कानून तो आम आदमी के लिए बने हैं। चंदौसी के एक रिसॉर्ट में हुई राज्यमंत्री गुलाब देवी की बेटी की शादी में दोपहर के समय सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के नियमों को ताक पर रख दिया गया। समारोह में निर्धारित संख्या से ज्यादा भीड़ जुटी और लोग जमघट लगाए नजर आए। खास बात यह है कि कुछ लोगों के चेहरों पर मास्क तक नहीं थे। यह बस राज्यमंत्री गुलाब देवी और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में होता रहा। लेकिन सब जानते हुए भी अनजान बने रहे। 


 

did not follow social distancing in marriage of Minister of State Gulab Devi daughter
राज्यमंत्री गुलाब देवी की बेटी की शादी - फोटो : amar ujala

गुरुवार को दिन में चंदौसी के ओएलएफ रिसॉर्ट में राज्यमंत्री गुलाब देवी की बेटी के विवाह का आयोजन हुआ। राज्यमंत्री ने आसपास के अधिकांश मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और संगठन के पदाधिकारियों को निमंत्रण दिया था। मंत्रियों के आने का कार्यक्रम भी अलग-अलग समय का था। लेकिन दोपहर करीब एक बजे के बाद प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख मीटिंग निपटाकर शादी समारोह में पहुंचे। कुछ देर रुककर वहां से चले गए और इसके बाद डीएम अविनाश कृष्ण, एसपी यमुना प्रसाद और जिले स्तर के अन्य अधिकारी भी वहां पहुंच गए। उस समय अधिकांश मेहमान, पार्टी के पदाधिकारी, संगठन के संभल एवं आसपास के जिलों के पदाधिकारी पहले से ही मौजूद थे।

इस दौरान हॉल में एक साथ करीब 150 से अधिक लोग एकत्र रहे। सोफे पर बैठे अधिकांश मेहमानों के चेहरे से मास्क गायब था। हॉल में ही पीछे की ओर खाने की व्यवस्था थी। वहां मेहमानों और पदाधिकारियों का जमघट लगा था। सोशल डिस्टेंसिंग नाम की कोई चीज नहीं दिखाई दे रही थी। देखकर लग रहा था कि कोरोना काल खत्म हो गया है। कोरोना काल में सड़क, बाजार एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सक्रिय नजर आने वाली पुलिस भी बाहर चुपचाप खड़ी थी। हालांकि शादी समारोह में सभी मंत्री अलग-अलग समय पर पहुंचे। 

did not follow social distancing in marriage of Minister of State Gulab Devi daughter
राज्यमंत्री गुलाब देवी की बेटी की शादी - फोटो : amar ujala

प्रमुख रूप से शादी समारोह में ये हुए शामिल 
राज्य मंत्री गुलाब देवी की बेटी डा. चेतना सिंह की शादी में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख, राज्यमंत्री उदय भान सिंह, नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता, राज्यमंत्री जीएस धर्मेश, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, भाजपा संभल जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़वंशी, पूर्व सांसद डॉ. सर्वेश ठाकुर, पूर्व एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो, धनौरा विधायक राजीव तरारा, मुरादाबाद सदर विधायक रितेश गुप्ता, गुन्नौर विधायक अजीत यादव राजू, पूर्व सांसद सत्यपाल सैनी, दर्जा राज्यमंत्री गीता प्रधान, चंदौसी पालिकाध्यक्ष इंदू रानी, विभाग प्रचारक राजेश कुमार, जिला प्रचारक आशुतोष, हिंदू जागरण मंच के संगठन मंत्री हितेश बंसल, अमित सक्सेना आदि प्रमुख रूप से थे। इनके अलावा डीएम अविनाश कृष्ण, एसपी यमुना प्रसाद, सीडीओ उमेश त्यागी, एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
did not follow social distancing in marriage of Minister of State Gulab Devi daughter
राज्यमंत्री गुलाब देवी की बेटी की शादी - फोटो : amar ujala

परमिशन 30 की, पहुंचे 250 से अधिक लोग 
ओएलएफ रिसॉर्ट मालिक की ओर से शादी की परमिशन ली गई थी। नियम के मुताबिक शादी समारोह में 30 से अधिक लोग एक जगह पर जमा नहीं हो सकते हैं लेकिन यहां राज्यमंत्री की बेटी की शादी में एक साथ हॉल में 150 से अधिक लोग जमा रहे और करीब 250 लोगों के शादी समारोह में पहुंचने का अनुमान है। राज्यमंत्री होने के कारण सारे नियम कायदे कानून धरे के धरे रह गए। 

परमिशन हो या नही, शादी समारोह में 30 से अधिक लोग हिस्सा नहीं ले सकते हैं। राज्यमंत्री की बेटी की शादी के लिए रिसॉर्ट संचालक की ओर से परमिशन ली गई थी। संख्या अधिक होने पर नियमों का उल्लंघन माना जाता हैं।
महेश प्रसाद दीक्षित, एसडीएम चंदौसी। 

विज्ञापन
did not follow social distancing in marriage of Minister of State Gulab Devi daughter
राज्यमंत्री गुलाब देवी की बेटी की शादी - फोटो : amar ujala

सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन की जानकारी मेरे पास नहीं : जिलाधिकारी
सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना से बचाव के उपायों के लिए राज्यमंत्री स्वयं जागरूक थीं और उन्होंने बरात घर में सबके लिए मास्क अनिवार्य किया था। सैनिटाइजिंग का इंतजाम कराया था। उनके यहां दिन भर लोगों का आना-जाना लगा रहा। एक समय में अधिक भीड़ न होने पाए। इसका पूरा ख्याल रखा गया है। पूरे दिन का वैवाहिक कार्यक्रम चला। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात की गई थी। सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन के विषय में किसी स्तर से मेरे पास कोई जानकारी नहीं आई है।
अविनाश कृष्ण सिंह, जिलाधिकारी, संभल।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed