फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मच्छर नहीं यमराज हैं ये: यूपी में डेंगू का प्रकोप, जोया में हाफिज की मौत, बुखार से भी गई पांच की जान

Wed, 02 Nov 2022 10:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 02 Nov 2022 10:04 PM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak in Amroha six people lost their lives due to fever
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

अमरोहा जिले के जोया में डेंगू से हाफिज समीर (22) की मौत हो गई। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर बुखार से पांच लोगों की जान चली गई। अमरोहा जिले में डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हरियाणा के मूल निवासी वाहिद अपने तीन बेटों के साथ जोया के मोहल्ला इकबाल नगर में रहते हैं। उनके सबसे छोटे बेटे समीर (22) हाफिज थे। चार दिन पहले हाफिज समीर को बुखार होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नहीं सुधरने पर मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां भी सुधार नहीं होने पर मेरठ रेफर कर दिया। बुधवार को मेरठ ले जाते समय समीर की रास्ते में मौत हो गई। परिजनों शव घर लाकर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।


 

Dengue outbreak in Amroha six people lost their lives due to fever
डेंगू-मलेरिया वार्ड - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद जिले के ग्राम मिलक गुरेर निवासी ट्रक स्वामी सज्जाद हुसैन (30) पुत्र नौशे हुसैन, मजदूर अरविंद कुमार (27) पुत्र सुरेश कुमार और वृद्धा बानो (70) पत्नी असगर हुसैन की बुखार से मौत हो गई। उधर, कांठ तहसील के गांव मानपुर निवासी वृद्ध खुर्शीद अहमद (70) पुत्र रशीद की मौत हो गई। को कई दिन से बुखार आ रहा था। वह गांव रसूलपुर चौहरा में अपनी बेटी के घर रहकर एक चिकित्सक से इलाज करा रहे थे।

Dengue outbreak in Amroha six people lost their lives due to fever
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद जिले में बुखार पीड़ित 16 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें सरथल बिलारी, एकता विहार और करुला में डेंगू के दो-दो मरीज शामिल हैं। अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 107 हो गई है। वहीं सरकारी अस्पतालों में बुखार के 524 मरीज पहुंचे। बुखार के सबसे अधिक 316 मरीज जिला अस्पताल में मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dengue outbreak in Amroha six people lost their lives due to fever
डेंगू वार्ड में मरीज - फोटो : अमर उजाला

कुंदरकी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मिलक गुरेर में बुखार से तीन लोगों की मौत की सूचना मिली है। टीम भेजकर मौत की ऑडिट कराई जाएगी। जिले में डेंगू के सोलह केस और मिले हैं। बुखार के भी मरीज मिले हैं। सीएचसी-पीएचसी पर मरीजों को भर्ती करने के निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. एमसी गर्ग, सीएमओ

विज्ञापन
Dengue outbreak in Amroha six people lost their lives due to fever
डेंगू वार्ड - फोटो : अमर उजाला

मसवासी में बुखार से 10 साल के बच्चे की मौत
बुखार से आसिफ (10) की मौत हो गई। उसका इलाज उत्तराखंड के काशीपुर स्थित निजी अस्पताल में चल रहा था जहां मंगलवार की शाम उसने दम तोड़ दिया। नगर में बुखार से 12 दिन के भीतर यह दूसरी मौत है। अभी कई लोग बुखार की चपेट में हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed