फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली हिंसा: ताहिर हुसैन की फरारी से डरे हुए हैं इस जिले के लोग, पढ़ें क्यों सता रही है चिंता?

Sun, 01 Mar 2020 11:05 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा 
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा  Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 01 Mar 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
Delhi violence accused Tahir Hussain relatives worried in Amroha UP 
ताहिर हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के चांदबाग इलाके में हिंसा के आरोपी आम आदमी पार्टी का पार्षद ताहिर हुसैन फिलहाल फरार है। ताहिर की फरारी से उत्तर प्रदेश के अमरोह जिले में रहने वाले उसके रिश्तेदार भी डरे सहमे हुए हैं। अमरोहा के पतेई खादर, ढबारसी, पौरारा आदि गांवों में ताहिर के रिश्तेदार रहते हैं। उसके खिलाफ चल रही कार्रवाई से रिश्तेदारों में भी भय है। 

Delhi violence accused Tahir Hussain relatives worried in Amroha UP 
ताहिर हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं ताहिर की फैक्टरी में काम करने वाले क्षेत्रीय युवक भी दहशत में हैं। मूलरूप से अमरोहा जिले के आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव पौरारा का रहने वाला आप पार्षद ताहिर बीस साल पहले गरीबी और सौतेली मां के व्यवहार से तंग आकर घर छोड़कर दिल्ली चला गया था। जहां पहले उसने फर्नीचर तैयार करने का काम सीखा। इसके बाद फैक्टरी लगा ली। 

Delhi violence accused Tahir Hussain relatives worried in Amroha UP 
ताहिर हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

देखते ही देखते वह फर्नीचर का बड़ा कारोबारी बन गया। कांट्रैक्ट पर दिल्ली से बाहर दूसरे प्रदेशों में भी काम करने लगा। माली हालत सुधरने पर उसने अपना पूरा परिवार दिल्ली में शिफ्ट कर दिया। दिल्ली के चांदबाग हिंसा से चर्चा में आए ताहिर की फैक्टरी में हसनपुर तहसील क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवक काम करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi violence accused Tahir Hussain relatives worried in Amroha UP 
ताहिर हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली हिंसा में ताहिर के घर से पत्थर, पेट्रोल बम और एसिड की थैलियां मिलने के बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने उसके चार मंजिला मकान को सील कर लिया है। अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस हर तरफ ताहिर की खोज में लगी हुई है। 

विज्ञापन
Delhi violence accused Tahir Hussain relatives worried in Amroha UP 
ताहिर हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

गांव में रहने वाले उसके रिश्तेदारों और उसकी फैक्टरी में काम करने वाले युवकों के परिवारवालों को इसी बात का डर सता रहा है कि कहीं ताहिर की तलाश करते हुए पुलिस उनके घर तक आकर पूछताछ न करे। उन्हें गांव से ताहिर का संबंध होने के कारण माहौल बिगड़ने का भी डर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed