फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी से है ताहिर हुसैन का पुराना नाता, सौतेली मां और गरीबी से परेशान होकर आया था दिल्ली

Sat, 29 Feb 2020 11:25 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 29 Feb 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
Delhi Violence accused Tahir Hussain basically belongs to Amroha UP 
ताहिर हुसैन - फोटो : एएनआई

दिल्ली हिंसा में अहम भूमिका निभाने का आरोपी ताहिर हुसैन इन दिनों चर्चा में है। निगम पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ गुरुवार को दयालपुर थाने में हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने का मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच अब अपराध शाखा की एसआईटी कर रही है। इसी बीच ताहिर का उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से गहरा नाता होने की बात सामने आई है।

Delhi Violence accused Tahir Hussain basically belongs to Amroha UP 
ताहिर हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

ताहिर हुसैन मूल रूप से अमरोहा का है रहने वाला। अमरोहा के पौरारा इलाके में ताहिर का पुश्तैनी मकान हुआ करता था, जिसे उन्होंने तीन साल पहले बेच दिया था। हालांकि इसके बाद भी ताहिर ने गांव से नाता जोड़ रखा है। वह ईद या शादी जैसे मौके पर गांव आता रहता है। ताहिर ने अपनी दिल्ली स्थित फैक्ट्री में जिले के आमदपुर थानाक्षेत्र के कई लोगों को मजदूरी पर लगा रखा है।

Delhi Violence accused Tahir Hussain basically belongs to Amroha UP 
ताहिर हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

ताहिर को दिल्ली के चांदबाग इलाके में हुई हिंसा का आरोपी बताया जा रहा है। वह बीस साल पहले घर की गरीबी और सौतेली मां के दुर्व्यवहार से आहत होकर दिल्ली चला आया था। जहां उसने फर्नीचर तैयार करने का काम सीखा। फिर बड़े पैमाने पर फर्नीचर का कारोबार शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Violence accused Tahir Hussain basically belongs to Amroha UP 
ताहिर हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

फिलहाल ताहिर का पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। उसने तीन साल पहले ताहिर ने पौरारा का पुश्तैनी मकान और 15 साल पहले तीन बीघा जमीन भी बेच दी थी। हालांकि अब भी वह पौरारा आता जाता है। कक्षा आठ तक की पढ़ाई करने वाले ताहिर की दिल्ली के चांदबाग में फैक्ट्री है। जहां आदमपुर थानाक्षेत्र के कई गांवों के लोग मजदूरी करते हैं।

विज्ञापन
Delhi Violence accused Tahir Hussain basically belongs to Amroha UP 
ताहिर हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

मालूम हो कि दिल्ली हिंसा के दौरान ताहिर के घर से ढेर सारे ईंट पत्थर, लाठी, गुलेल और पेट्रोल बम बरामद किए गए थे। इसके बाद से ही ताहिर चर्चा में है। फिलहाल पुलिस ने ताहिर की बिल्डिंग में एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर लगे छह कैमरों की सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे में ले लिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed