फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिपाही सुसाइड केस: कोल्ड ड्रिंक पी और मैगी खाई, प्रेमिका को गोद में लिटाया और फिर...

Fri, 05 Jun 2020 11:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 05 Jun 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
constable commits suicide case shot herself after eating Maggi and cold drink see photos
constable commits suicide - फोटो : अमर उजाला।
फेसबुक पर दोस्ती रिलेशनशिप और उसके बाद प्रेमिका द्वारा शादी के लिए बनाए गए दवाब का अंजाम बेहद घातक निकला। प्रेमिका ने उसकी थाने में शिकायत की तो गुरुवार को कोर्ट मैरिज करने का वादा कर सिपाही ने उसे मना लिया। प्रेमिका को वह कमरे पर ले गया। इसके बाद अचानक सीने में कारबाइन से गोली मारकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने वाला सिपाही सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी का गनर था। 
constable commits suicide case shot herself after eating Maggi and cold drink see photos
विलाप करती मां - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर जनपद के कोतवाली देहात के गांव रसूलपुर पिटारी निवासी मनीत प्रताप सिंह 2018 बैच का सिपाही था। वर्तमान में उसकी तैनाती पुलिस लाइन में चल रही थी। इन दिनों उसकी ड्यूटी मुरादाबाद देहात विधानसभा से सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी के गनर के रूप में थी। एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि मनीत कटघर के आदर्श नगर में कमल गुलशन के मकान में किराए पर रहता था। इसी मकान में दो अन्य सिपाही जमील खान और अनिल कुमार गौतम भी रह रहे थे। 


 
constable commits suicide case shot herself after eating Maggi and cold drink see photos
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अनिल कुमार गौतम ने पुलिस को बताया कि शाम मनीत की मित्र उसके पास आई थी। वह रात में यहां ही मौजूद थी। जिस कारण जमील और अनिल मकान की छत पर सोने के लिए चले गए थे। गुरुवार सुबह करीब चार बजे शोर शराबा होने पर वह नीचे आए तो देखा कि मनीत खून से लथपथ हालत में पड़ा था। जबकि उसकी कारबाइन भी चारपाई पर पड़ी थी। कमरे में मौजूद युवती ने बताया कि मनीत प्रताप ने खुद को गोली मार ली है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
constable commits suicide case shot herself after eating Maggi and cold drink see photos
constable commits suicide - फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई। खबर मिलने पर कटघर और गलशहीद थाने से पुलिस पहुंच गई। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कटघर थाना क्षेत्र में सिपाही की मौत प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही लग रही है। युवती ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम वह कमरे पर पहुंची थी। गुरुवार को दोनों को कोर्ट मैरिज करनी थी। हमारी शादी के लिए परिजन तैयार नहीं थे।
 
विज्ञापन
constable commits suicide case shot herself after eating Maggi and cold drink see photos
constable commits suicide - फोटो : अमर उजाला।
कोल्ड ड्रिंक पी और मैगी खाई
सिपाही और उसकी मित्र शहर में घूमने के बाद रात में कमरे पर पहुंचे। इन्होंने खाना नहीं बनाया। इसके बाद वह मैगी का पैकेट और कोल्ड ड्रिंक लेकर कमरे पर पहुंचा। इसके बाद मैगी बनाई। दोनों ने मैगी खाई और कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद  काफी देर तक मनीत फोन पर बात करता रहा। युवती ने बताया कि मनीत ने उसे गोद में लेटा लिया था। इसके बाद उसने सीने से कारबाइन से गोली मार ली।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed