फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंटी-बबली का शातिर खेल: आकर्षक फोटो देख फिदा हो जाते थे अफसर-कारोबारी, शगुन में लेते सिर्फ एक रुपया और फिर...

Mon, 26 Sep 2022 11:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Sep 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
Bunty-Babli arrested for duping 35 people Rs 1.16 crore by creating fake profile on matrimonial site
Bunty-Babli arrested - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में मेट्रीमोनियल साइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर शादी का झांसा देकर 35 लोगों से 1.16 करोड़ रुपये ठगी करने वाले ‘बंटी बबली’ को पुलिस ने

गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बबलू झारखंड के लातू लातेहार और उसकी पत्नी पूजा बिहार के वैशाली निवासी है। सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि नगर निगम में प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल शिवेंद कुमार शाही ने दस जून 2022 में केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोपी उन्होंने बताया कि वह मूलरूप से लखनऊ के गार्डन सिटी डीएलएफ राय बरेली रोड पुरसैनी मोहन गंज निवासी हैं। उन्होंने सितंबर 2021 में मेट्रीमोनियल साइट पर डा. रोनित राय की प्रोफाइल देखी थी। जिसमें उसने खुद को एमबीबीएस, एमएस और जनरल सर्जन बताया था। प्रोफाइल के साथ दिए गए नंबर पर शिवेंद्र कुमार ने बात की। तब आरोपी ने अपने पिता को इनकम टैक्स विभाग से सेवानिवृत्त कमिश्नर और मां को सीए बताया था। 

रिश्ता तय होने पर आरोपी ने कर्नल और उनकी बेटी से करीब 28 लाख रुपये ठग लिए थे। सिविल लाइंस पुलिस और साइबर सेल ने मोबाइल डिटेल और एकाउंट नंबरों की डिटेल खंगालकर आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई। जिसके जरिये पुलिस ने रविवार को आरोपी रोनित राय और पूजा यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसका असली नाम बबलू कुमार है। 
Bunty-Babli arrested for duping 35 people Rs 1.16 crore by creating fake profile on matrimonial site
Bunty-Babli arrested - फोटो : अमर उजाला
वह झारखंड के लातू लातेहार जनपद के बालूमाथ थानाक्षेत्र के लातू गांव निवासी है, जबकि उसकी पत्नी पूजा यादव बिहार के वैशाली जनपद के रहिमापुर निवासी है। पूछताछ में ये भी पता चला है कि दोनों देश के अलग-अलग राज्यों के 35 लोगों से एक करोड़ 16 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं।


 
Bunty-Babli arrested for duping 35 people Rs 1.16 crore by creating fake profile on matrimonial site
जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आकर्षक फोटो लगाकर फंसाता था
आरोपी बबलू मेट्रीमोनियल साइट पर खुद को डॉक्टर बताकर अपनी आकर्षक फोटो डालकर लोगों को फंसाता था। रिश्ता तय होने के बाद आरोपी लड़की की कुंडली मंगाने के बाद उसे मंगल दोष बताकर पूजा कराने के नाम पर ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कराते थे। रविवार दोपहर बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश
किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bunty-Babli arrested for duping 35 people Rs 1.16 crore by creating fake profile on matrimonial site
फाइल फोटो
इंजीनियरिंग की तैयारी करने कोटा गए थे आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपी बबलू ने बताया कि इंटरमीडिएट करने के बाद कोटा में इंजीनियरिंग की तैयारी करने गया था। वहीं उसकी मुलाकात पूजा से हुई थी।
दोनों एक ही कोचिंग सेंटर पर पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान दोनों की दोस्ती हो गई। इसके बाद बबलू और पूजा ने शादी कर ली और एक साथ रहने लगे थे। पूजा की एक सहेली ने इस तरह कुछ लोगों से ठगी की थी। सहेली की राह पर चलते हुए उसने अपने पति को इसी तरह की ठगी करने के लिए तैयार किया। इसके बाद आरोपी बबलू ने खुद को डॉक्टर रोनित राय बताकर अपनी प्रोफाइल बनाकर लोगों से ठगी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
Bunty-Babli arrested for duping 35 people Rs 1.16 crore by creating fake profile on matrimonial site
फाइल फोटो - फोटो : social media
सट्टे में उड़ाई साइबर ठगी की रकम
आरोपी बबलू कुमार और उसकी पत्नी पूजा ने करीब ढाई साल में 35 लोगों से एक करोड़ 16 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे सट्टा खेलने का शौक है। उसने साइबर ठगी की रकम राजस्थान में अपने साथी सटोरिये राजकुमार सतीजा को देता था। उसने सबसे ज्यादा मैच पर सट्टा लगाया था। कर्नल को इस तरह गहराया था शक मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराने वाले कर्नल शिवेंद्र कुमार शाही ने पुलिस को बताया कि आरोपी बबलू कुमार अपने पिता की जगह खुद ही बात करता था। जबकि मां की जगह पत्नी से बात करता था। सगाई का कार्यक्रम रांची के होटल में रखा गया था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed