फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता बना दरिंदा: नाबालिग बेटी संग किया दुष्कर्म, विरोध करने पर की मारपीट, लड़की ने बयां किया 365 दिनों का दर्द

Sat, 24 Sep 2022 09:38 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 24 Sep 2022 09:38 PM IST
विज्ञापन
Daughter accuses father of misdeed in Kanth of Moradabad case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों को तार-तार कर दिया। मामले में किशोरी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 17 वर्षीय पीड़ित किशोरी का कहना है कि उसका पिता उसके साथ पिछले एक साल से दुष्कर्म करता चला आ रहा था। विरोध करने पर आरोपी पिता उसके साथ मारपीट करता था। उसकी माता और भाई-बहन को जान से मारने की धमकी देता था।

Daughter accuses father of misdeed in Kanth of Moradabad case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

किशोरी ने तहरीर में बताया है कि पिता की धमकियों को लेकर डर से वह चुप रही और किसी को भी कुछ नहीं बताया। शुक्रवार की रात भी पिता ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। किशोरी ने जब पिता की इस हरकत का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।

Daughter accuses father of misdeed in Kanth of Moradabad case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पिटाई के दौरान चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां व अन्य परिवार के लोग भी वहां आ गए। पूछताछ करने पर पीड़ित ने अपनी मां और बहन को आपबीती सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Daughter accuses father of misdeed in Kanth of Moradabad case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पीड़िता शनिवार को अपने परिजनों के साथ कांठ थाने पहुंची और तहरीर दी। कांठ थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस लगाए गए आरोपों की जांच में जुट गई है और पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed