फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सिर को चीरकर दीवार से टकराई गोली... बसपा नेता के बेटे ने क्यों दी जान? कॉल डिटेल से खुलेगा राज

Wed, 04 Jun 2025 03:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Jun 2025 03:13 PM IST
सार

अमरोहा में बसपा नेता राम अवतार सिंह के बेटे अश्वनी (21) ने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह रिवाल्वर बसपा नेता का था। घटना के समय बसपा नेता तथा अन्य परिजन मेरठ दवा लेने गए थे। 

विज्ञापन
BSP leader son committed suicide in Amroha Bullet pierced through head and hit the wall Inside Story
amroha suicide - फोटो : अमर उजाला
अमरोहा में बसपा नेता राम अवतार सिंह के बेटे अश्वनी ने दाईं कनपटी से सटाकर खुद को गोली मारी थी। रिवाल्वर से निकली .32 बोर की गोली अश्वनी के सिर को चीरते हुए दीवार से जा टकराई थी। छानबीन के दौरान फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने गोली बरामद की है। अश्वनी के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। 


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अश्वनी ने सोमवार की शाम करीब छह बजे के आसपास आत्महत्या की थी। चिकित्सकों के पैनल में डॉ. इदरीस, डॉ. मुदित और डॉ. योगेंद्र सिंह शामिल थे। मंगलवार दिन में पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने तिगरी धाम गंगा घाट पर अश्वनी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने भी संवेदना व्यक्त की।
BSP leader son committed suicide in Amroha Bullet pierced through head and hit the wall Inside Story
अमरोहा में जान गंवाने वाले अश्विनी - फोटो : संवाद
फोन कॉल डिटेल निकलवा रही पुलिस
पुलिस यह जानने में लगी है कि अश्वनी ने खुद को शूट करने से पहले आखिरी फोन कॉल किसे की। उसके फोन पर कॉल आई या उसने किसी को रिंग किया। इसके लिए फोन की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ने पर फोन और लैपटॉप को फोरेंसिक लैब भी भेजा जा सकता है।
 
BSP leader son committed suicide in Amroha Bullet pierced through head and hit the wall Inside Story
भाई की खुदकुशी के बाद बिलखती बहन - फोटो : संवाद
अमरोहा : बसपा नेता के रिवाल्वर से गोली मारकर बेटे ने जान दी
अमरोहा में बसपा नेता राम अवतार सिंह के बेटे अश्वनी (21) ने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह रिवाल्वर बसपा नेता का था। घटना के समय बसपा नेता तथा अन्य परिजन मेरठ दवा लेने गए थे। अश्वनी दिल्ली में सीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। घटना अमरोहा की आवास विकास प्रथम कॉलोनी की है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
BSP leader son committed suicide in Amroha Bullet pierced through head and hit the wall Inside Story
युवक का फाइल फोटो, खुदकुशी के बाद पहुंची पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के नया गांव खंडसाल कलां के मूल निवासी बसपा नेता राम अवतार सिंह इसी कॉलोनी में काफी समय से रहते हैं। वह और पत्नी किरन लता कुछ समय से अस्वस्थ हैं। सोमवार को राम अवतार सिंह अपनी पत्नी, बेटी शिवानी और भाई के बेटे लवलेश के साथ दवा लेने मेरठ गए थे। घर पर बेटा अश्वनी ही अकेला था। परिवार की घर वापसी से पहले ही किसी समय अश्वनी ने पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर जान दे दी। 

 
विज्ञापन
BSP leader son committed suicide in Amroha Bullet pierced through head and hit the wall Inside Story
युवक की खुदकुशी के बाद पहुंची पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद
परिजनों ने बताया कि सोमवार रात जब मेरठ से लौटे तो मेन गेट (फाटक) भीतर से लॉक था। ताला ऎसा था, जिसे बाहर से भी खोल सकते थे। एक चाबी परिजनों के पास थी। इससे ताला खोलकर सभी छत के रिहायशी भाग में पहुंच गए। बेटे अश्वनी को वहां न देख मान लिया कि वह नीचे गेस्टरूम में सो गया होगा। कुछ समय बाद बेटी शिवानी नीचे पहुंची तो भाई को खून से लथपथ पड़ा देखा। उसके दाएं हाथ के पास पिता का रिवाल्वर पड़ा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed