मुरादाबाद के मैनाठेर में हुए सायरा हत्याकांड में पीड़ित परिवार को धमकाने को मामला सामने आया है। धमकाने का आरोपी हत्यारोपी मोहम्मद रफी के बड़े भाई पर लगाया गया है। नाराज महिलाओं थाने पहुंच कर रोष जताया और हत्यारोपी को फांसी देने की मांग की। साथ ही इस घटना में दो अन्य लोगों के भी शामिल होने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
शनिवार को मिलक मैनाठेर गांव निवासी सायरा की गला दबाकर और लोहे के पेचकस से गोद कर हत्या कर दी गई थी। जिसका शव पास के ही मैनाठेर नरौदा रोड काली के मंदिर के पास मक्का के खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने हत्या के आरोपी मोहम्मद रफी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।
2 of 12
मैनाठेर में युवती का हत्यारोपी
- फोटो : संवाद
मंगलवार को मृतका सायरा का परिवार कोतवाली पहुंचा और तहरीर देते हुए हत्या के आरोपी रफी के बड़े भाई के खिलाफ धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि हत्या में अकेला मोहम्मद रफी का हाथ नहीं था बल्कि अन्य दो लोग और भी हत्या में मौजूद थे।
3 of 12
मैनाठेर में युवती का हत्यारोपी
- फोटो : संवाद
ऐसी आशंका परिवार जताता रहा है। प्रभारी निरीक्षक किरन पाल ने मृतका के परिवार को आश्वासन दिया कि एक हत्यारोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है, जांच की जा रही है। अगर हत्या में कोई और भी शामिल होगा तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
4 of 12
मैनाठेर में युवती की हत्या। आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
उधर, भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष दानिश पाशा ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष बोले, ऐसे जघन्य अपराध में प्रभावी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
5 of 12
मैनाठेर में युवती की हत्या
- फोटो : संवाद
युवती और युवक के बीच एक माह में फोन पर 500 बार बात
वहीं, पुलिस को आरोपी युवक के पास से युवती का मोबाइल मिला है। एसएसपी ने बताया कि जांच में यह पता चला है कि दोनों के बीच एक माह में 500 बार बातचीत हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि सायरा किसी अन्य युवक से बातचीत करती है।