Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Azam Khan: सवाल का सीधा जवाब न देकर कई सवाल खड़े कर गए आजम, इन अटकलों को न किया खारिज; सपा खेमे में बढ़ी हलचल

Wed, 24 Sep 2025 09:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 24 Sep 2025 09:13 AM IST
सार

सपा नेता आजम खां सवाल का सीधा जवाब न देकर कई सवाल खड़े कर गए। बसपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज नहीं किया। कुछ न कह कर उन्होंने सपा के खेमे में हलचल बढ़ा दी। इशारे में दिए गए जवाब ने दूसरी पार्टियों के लिए दरवाजा भी आधा खुला छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Azam Khan raised several questions not giving direct answer to question Speculations joining BSP not dismissed
Azam Khan - फोटो : अमर उजाला
सीतापुर जेल से मंगलवार को रिहा हुए सपा नेता आजम खां ने नए सियासी ठिकाने की अटकलों पर विराम लगाने के बजाय इसे और हवा दे दी। रिहाई के बाद मीडिया से उनकी पहली प्रतिक्रिया सतही तौर पर आभार व्यक्त करने जैसी लगी लेकिन उन्होंने सवालों के सीधे जवाब न देकर सियासी गलियारों में कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं।


बसपा में शामिल होने की अटकलों पर आजम खां ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने न इन्कार किया और न ही पुष्टि। यह रवैया अपने आप में बड़ा संदेश था। अगर वह चाहते तो इन सवालों को खारिज करते हुए साफ कर सकते थे लेकिन कुछ न कह कर उन्होंने सपा के खेमे में हलचल बढ़ा दी। इशारे में दिए गए जवाब ने दूसरी पार्टियों के लिए दरवाजा भी आधा खुला छोड़ दिया है।
Trending Videos
Azam Khan raised several questions not giving direct answer to question Speculations joining BSP not dismissed
सीतापुर जेल से रिहाई के बाद सपा नेता आजम खां का स्वागत करते नेता - फोटो : पीटीआई
आजम खां ने अपने बयान में आगे कहा कि वह पहले अपना इलाज कराएंगे। उसके बाद आगे की रणनीति तय करेंगे। साफ है कि वह अपने राजनीतिक भविष्य पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उनकी करीबी एक सांसद ने भी आजम के जेल से बाहर निकलने से पहले दिए गए बयान में कहा कि आजम खां बड़े नेता हैं। हर दल उन्हें चाहेगा। जेल से बाहर आने के बाद रणनीति बनेगी। यह बयान भी चर्चाओं को हवा देने के लिए काफी है। 
Azam Khan raised several questions not giving direct answer to question Speculations joining BSP not dismissed
सीतापुर जेल से रिहाई के बाद रामपुर पहुंचकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सपा नेता आजम खां - फोटो : अमर उजाला
आजम खां यूपी में बड़े मुस्लिम नेता हैं। खासतौर पर पश्चिमी यूपी में उनकी खास पकड़ भी है। इसके अलावा प्रदेश भर के मुसलमानों में उनके लिए सहानुभूति भी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Azam Khan raised several questions not giving direct answer to question Speculations joining BSP not dismissed
सीतापुर जेल से रिहाई के बाद रामपुर में अपने घर के बाहर समर्थकों के बीच सपा नेता आजम खां और उनके बेटे - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर अक्तूबर में बसपा की प्रस्तावित बड़ी रैली की तैयारियां भी तेज हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो आजम खां उस मंच से बसपा में शामिल हो सकते हैं। आजम खां की पत्नी तंजीन फात्मा की बसपा सुप्रीमो से मुलाकात की चर्चाओं ने ऐसी बातों को और मजबूती दी है।

 
विज्ञापन
Azam Khan raised several questions not giving direct answer to question Speculations joining BSP not dismissed
सीतापुर जेल से रिहाई के बाद मंगलवार को रामपुर पहुंचे आजम ख्रां का उनके घर के बाहर स्वागत करते लोग - फोटो : अमर उजाला
रिहाई के बाद आजम खां ही इन सभी चर्चाओं को खत्म कर सकते थे लेकिन अभी ऐसा देखने को नहीं मिला। आजम खां ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जेल में रहते हुए उन्हें किसी से मुलाकात की अनुमति नहीं मिली और न ही फोन कॉल का कोई हक दिया गया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह पांच साल से पूरी तरह से बाहरी दुनिया से कटे हुए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed