फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kashipur Firing Case: पुलिस टीम को घेरकर हमला...अंधाधुंध फायरिंग, बाग में छिपकर बचाई जान

Fri, 14 Oct 2022 11:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 14 Oct 2022 11:09 AM IST
विज्ञापन
Attacks On police Attempt to repeat Bikru case in Bharatpur of Uttarakhand Police team surrounded and attacked
ठाकुरद्वारा में घायल इंस्पेक्टर से जानकारी लेते एसपी और डीएम - फोटो : अमर उजाला
कानपुर का चर्चित बिकरू कांड उत्तराखंड के भरतपुर में दोहराने की कोशिश की गई। बुधवार रात 50 हजार के इनामी जफर का पीछा करते हुए पुलिस टीम भरतपुर स्थित एक मकान में पहुंच गई। यहां खनन माफिया और उसके साथियों ने टीम को घेरकर पीटा। इस दौरान टीम पर फायरिंग भी की गई। जिसमें इंस्पेक्टर समेत छह पुलिस कर्मी हो गए। जिसमें दो पुलिस कर्मियों को गोली लगने का दावा किया गया है। एसओजी प्रभारी रविंद्र सिंह व मनोज मकान से कूद भागे और वह नदी किनारे स्थित बाग में छिप गए। हालात सामान्य होने के बाद दोनों पुलिसकर्मी नदी पार करने के बाद यूपी बॉर्डर में पहुंचे और उन्होंने लोगों से मोबाइल लेकर पुलिस को सूचना दी। तब ठाकुरद्वारा पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें वाहन में बैठाकर थाने ले गई। उधर, मकान के अंदर शिव कुमार, राहुल सिंह और योगेंद्र को स्थानीय पुलिस ने किसी तरह घायल अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।
Attacks On police Attempt to repeat Bikru case in Bharatpur of Uttarakhand Police team surrounded and attacked
Attacks On Up Police - फोटो : अमर उजाला
आस पड़ोस के लोगों ने बंद कर लिए थे मकान के खिड़की दरवाजे 
कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया जिस वक्त हमारी टीम भरतपुर के एक मकान में घिर गई थी। तब आस पड़ोस के लोगों ने अपने मकानों के दरवाजे और खिड़की बंद कर लिए थे। आरोपी लगातार फायरिंग कर रहे थे। उन्होंने हमारे भी हथियार छीन लिए थे।

 
Attacks On police Attempt to repeat Bikru case in Bharatpur of Uttarakhand Police team surrounded and attacked
Attacks On Up Police - फोटो : अमर उजाला
भीड़ ने हमें घेर लिया और हमला कर दिया
कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती सिपाही संगम और सुमित राठी ने घटना बयां की। उन्होंने बताया कि ठाकुरद्वारा में कमालपुरी चौराहे के पास उन्होंने जफर की क्रेटा कार रोकने की कोशिश की। इसी दौरान जफर ने फायरिंग शुरू कर दी। हमारे साथी राहुल सिंह की बाजू में गोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Attacks On police Attempt to repeat Bikru case in Bharatpur of Uttarakhand Police team surrounded and attacked
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जफर उत्तराखंड की ओर भागा और करीब आठ किलोमीटर चलकर एक मकान में घुस गया। हमने उसे पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां भीड़ जुट गई और गेट बंद कर हम पर हमला कर दिया। हमारे हथियार भी छीन लिए। इस दौरान हमलावरों ने फायरिंग भी की। 

 
विज्ञापन
Attacks On police Attempt to repeat Bikru case in Bharatpur of Uttarakhand Police team surrounded and attacked
मुरादाबाद के अस्पताल में जांच करने पहुंची उत्तराखंड की पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर की पूछताछ
उत्तराखंड के कुंडा थाने की पुलिस बृहस्पतिवार दोपहर कॉसमॉस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने यहां भर्ती पुलिस कर्मियों के बारे में जानकारी जुटाई। डॉक्टर से भी जानकारी की। इसके बाद दो पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। बुधवार रात उत्तराखंड के कुंडा थानाक्षेत्र के भरतपुर गांव में पुलिस टीम पर हमला किया गया था। हमले में इंस्पेक्टर समेत छह पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। जबकि गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई थी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed