फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: करवाचौथ पर सुहाग की लंबी उम्र की दुआ नहीं कर सकी गुरजीत, चार माह पहले ही दिया था बेटे को जन्म

Thu, 13 Oct 2022 03:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 Oct 2022 03:09 PM IST
विज्ञापन
Attacks On Up Police In Uttarakhand Gurjit Kaur could not pray for Suhag long life on Karva Chauth
पति गुरताज के साथ गुरजीत कौर - फोटो : अमर उजाला
हर किसी की चहेती गुरजीत का अपने पति गुरताज सिंह से भी बेहद लगाव था। नौकरी करने के साथ वह पति के हर काम में चढ़कर सहयोग करती थी। यह इत्तेफाक ही है कि पल-पल पति की खैरियत की दुआ करने वाली गुरजीत कौर इस करवाचौथ पर अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत भी नहीं रख सकी। ज्येष्ठ उपप्रमुख गुरताज भुल्लर के घर हर साल की तरह इस करवाचौथ पर भी तैयारियां चल रही थीं। खुद गुरजीत कौर बाजार जाकर पूजा और श्रृंगार की सामग्री, नए कपड़े खरीद चुकी थी। बुधवार को भी गुरताज समिति में ड्यूटी करने गई थी लेकिन सुहाग की लंबी उम्र की दुआ करने के पहले ही मौत ने उनके घर दस्तक दे दी। 
Attacks On Up Police In Uttarakhand Gurjit Kaur could not pray for Suhag long life on Karva Chauth
पति गुरताज के साथ गुरजीत कौर - फोटो : अमर उजाला
चार माह पूर्व ही दिया एक बेटे को जन्म
मृतका गुरजीत कौर बेहद सौम्य स्वभाव की थी। उसकी हत्या की खबर ने क्षेत्र की जनता को झकझोर कर रख दिया। उसकी पांच वर्ष की एक बेटी है और चार माह पूर्व ही उसने एक बेटे को जन्म दिया था। गुरजीत कौर का मायका काशीपुर के मोहल्ला टांडा उज्जैन का है। उसकी मौत को लेकर उपजे आक्रोश से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने कुंडा थाने का मेन गेट तक बंद कर दिया। 

 
Attacks On Up Police In Uttarakhand Gurjit Kaur could not pray for Suhag long life on Karva Chauth
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों को समझाने के दौरान एसडीएम अभय प्रताप सिंह के मुंह से अनायास ही कुछ निकल गया जिस पर लोग उन पर भड़क गए। मौके पर मौजूद एसपी चंद्रमोहन सिंह, सीओ वंदना वर्मा व अन्य अधिकारियों ने एसडीएम को वहां से हटाकर स्थिति को जैसे-तैसे संभाला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Attacks On Up Police In Uttarakhand Gurjit Kaur could not pray for Suhag long life on Karva Chauth
Attacks On Up Police - फोटो : अमर उजाला
ज्येष्ठ उपप्रमुख ने दर्ज कराया पत्नी ही हत्या का मुकदमा
ज्येष्ठ उपप्रमुख ने दस-बारह लोगों के खिलाफ एक राय होकर उसकी पत्नी की हत्या करने के आरोप में कुंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चार हत्यारोपियों को पकड़कर कुंडा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। मौके पर हमलावरों का एक पिस्टल भी पड़ा हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

 
विज्ञापन
Attacks On Up Police In Uttarakhand Gurjit Kaur could not pray for Suhag long life on Karva Chauth
Attacks On Up Police - फोटो : अमर उजाला
कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में भरतपुर निवासी गुरताज ने कहा है कि 12 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े छह बजे उनके घर दो गाड़ियों से 10-12 लोग पहुंचे। उनमें से कई व्यक्तियों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। आते ही गालियां देते हुए बोले कि वे ठाकुरद्वारा पुलिस के लोग हैं। उन्हें एक आदमी की तलाश है। इस पर उसने कहा कि अगर आप लोग पुलिस कर्मी हो तो हमारे कुंडा थाने की पुलिस को बुला लो और तलाशी ले लो। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed