Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: बिना कपड़ों के लाश, कत्ल से पहले क्रूरता; जन्मदिन की पार्टी करने झांसा देकर अनीता को गवां ले गया था राजू

Tue, 17 Nov 2026 03:31 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 17 Nov 2026 03:31 PM IST
सार

अनीता हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पति नेमपाल और उसके भांजे राजू सैनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथौड़ी और बाइक बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक राजू जन्मदिन की पार्टी में शामिल कराने का बहाना बनाकर अनीता को बाइक से गवां ले गया था, जहां मामा-भांजे ने हथौड़ी से हत्या कर शव खेत में दफना दिया था।

विज्ञापन
Amroha: Husband, nephew lure Anita to birthday party, kill her; naked body found
पुलिस की गिरफ्त में अनीता हत्याकांड के आरोपी - फोटो : संवाद

अमरोहा के आदमपुर में अनीता हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार को आरोपी पति नेमपाल और उसके भांजे राजू सैनी को न्यायालय में पेश किया। यहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई हथौड़ी और वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। 



पुलिस के मुताबिक राजू जन्मदिन की पार्टी में शामिल कराने का बहाना बनाकर अनीता को गजरौला चौपला से बाइक पर बैठाकर गवां ले गया था। परिवार को राजू पर भरोसा था, लेकिन इसी विश्वास का फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दिया। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव चकूनी निवासी नेमपाल ने अपनी पत्नी अनीता (40) की हत्या की साजिश अपने भांजे राजू सैनी के साथ मिलकर रची थी।

Trending Videos
Amroha: Husband, nephew lure Anita to birthday party, kill her; naked body found
सैदनगली निवासी अनीता हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बताया गया कि नेमपाल ने अनीता को छोड़ दिया था, जिसके बाद वह अपनी तीन बेटियों के साथ गजरौला में रहने लगी थी। एक बेटा नेमपाल के साथ रहता था। नेमपाल को शक था कि उसकी पत्नी के भांजे राजू के साथ संबंध हैं। इसी शक और विवाद के चलते दोनों ने अनीता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

Amroha: Husband, nephew lure Anita to birthday party, kill her; naked body found
सैदनगली निवासी अनीता हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के अनुसार पांच नवंबर की शाम राजू अनीता को गजरौला चौपला से अपनी बाइक पर बैठाकर गवां स्थित अपने घर ले गया था। उसने अनीता से कहा था कि उसका जन्मदिन है और उसे कार्यक्रम में शामिल होना है। जन्मदिन के बहाने अनीता को मौत के जाल में फंसाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amroha: Husband, nephew lure Anita to birthday party, kill her; naked body found
सैदनगली निवासी अनीता हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप है कि पांच नवंबर की रात को नेमपाल और राजू ने हथौड़ी से अनीता के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए घर के पीछे खेत में करीब छह फीट गहरा गड्ढा खोदकर शव दबा दिया। 11 नवंबर को अनीता के भाई मानू सिंह ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
Amroha: Husband, nephew lure Anita to birthday party, kill her; naked body found
सैदनगली निवासी अनीता हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने दोनों आरोपी मामा-भांजे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी और बाइक बरामद कर ली। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed