यूपी के मुरादाबाद स्थित पाकबड़ा थानाक्षेत्र के लोधीपुर राजपूत स्थित मदरसा जामिया एहसान-उल-बनात में 13 वर्षीय छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट (कौमार्य प्रमाणपत्र) की मांग करने वाले आरोपी एडमिशन सेल के प्रभारी मो. शाहजहां को पुलिस ने शनिवार की दोपहर कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में आरोपी प्रधानाचार्य रहनुमा और अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। चंडीगढ़ के मनी माजरा क्षेत्र में रहने वाले टेलर ने शुक्रवार को पाकबड़ा थाने में मदरसा जामिया एहसान-उल-बनात की प्रधानाचार्य रहनुमा, एडमिशन सेल के प्रभारी मो. शाहजहां और अन्य स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
मदरसा ने मांगा था वर्जिनिटी सर्टिफिकेट: शाहजहां पहुंचा सलाखों के पीछे, छात्रा की मौसी का नाम आया सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 25 Oct 2025 05:46 PM IST
सार
जांच में सामने आया कि छात्रा को उसके पिता 16 जुलाई को अपने घर ले गए थे लेकिन 21 अगस्त को उसकी मां उसे छोड़ने मदरसे में पहुंची थी। इससे पहले ही किसी महिला ने मदरसे में कॉल की और बताया कि वह छात्रा की मौसी है। चंडीगढ़ में छात्रा अपने पिता के साथ अकेली रहती है। उसकी मां अपने मायके प्रयागराज में है। उसे शक है कि चंडीगढ़ में छात्रा के साथ कुछ गलत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन