फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पत्नी की हत्या करवाने को रचि खौफनाक साजिश, सच जानकर पुलिस भी हैरान

Wed, 02 Dec 2020 10:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Dec 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
Accused husband killed wife and then Plotted robbery in moradabad
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के गांगन वाली मैनाठेर गांव में सोमवार देर रात ढाई बजे फर्म कर्मी की पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। डकैती के लिए घर में घुसे पांच बदमाशों के विरोध करने पर गला दबाकर हत्या का आरोप पति की ओर से लगाया गया। लेकिन छानबीन में मामला कुछ और ही निकला। 

 
Accused husband killed wife and then Plotted robbery in moradabad
मृतक का फाइल फोटो, आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे मृतक महिला के पिता की तहरीर के आधार पर पति, उसके भाई और भाभी पर दहेज के लिए हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गांगन वाली मैनाठेर निवासी जितेंद्र उर्फ नन्हें की शादी दो साल पहले मंजू निवासी मिलक फतुल्ला गंज थाना असमोली जनपद संभल के साथ हुई थी। 
 
Accused husband killed wife and then Plotted robbery in moradabad
पुलिस को जानकारी देता आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब ढाई बजे वह लघुशंका के लिए जागा और दरवाजा खोलकर आंगन में पहुंचा। इसके बाद वह टायलेट की ओर जा रहा था। इसी दौरान पहले से वहां मौजूद पांच बदमाशों ने उसे तमंचों का भय दिखाकर पकड़ लिया। इसके बाद बदमाश उसे कमरे के अंदर ले गए। बदमाशों ने दुपट्टे से उसके हाथ पैर बांध दिए। कमरे में ही सो रही उसकी पत्नी मंजू को जगाया और घर में रखे नकदी, जेवर आदि के बारे में जानकारी करनी चाही। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Accused husband killed wife and then Plotted robbery in moradabad
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
जितेंद्र के मुताबिक पत्नी ने डकैती का विरोध किया तो उन्होंने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बदमाश अलमारी में रखे 35 हजार रुपये, 80 हजार के जेवर, मोबाइल और बाइक ले गए। बदमाशों के जाने के बाद जितेंद्र ने किसी तरह अपने हाथ-पैरों में बंधे दुपट्टे की पकड़ को ढीला कर खुद को मुक्त कराया। बंद कमरे में से शोर मचाया। शोर सुनकर पास में ही रहने वाला जितेंद्र का भाई मौके पर पहुंचा। 
 
विज्ञापन
Accused husband killed wife and then Plotted robbery in moradabad
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उसने कमरा खोलकर उसे बाहर निकाला। भीतर देखा तो मंजू की लाश पड़ी थी। गांव वाले भी मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। मंगलवार सुबह आईजी रमित शर्मा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई। सूचना पाकर मंजू के मायके वाले भी मौके पर आ गए। पति जितेंद्र के बयानों, मौके की स्थितियों को देखकर पुलिस को शक है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed