{"_id":"5fc605e33b3aac48103935d7","slug":"moradabad-murder-accused-security-guard-created-big-plan-after-sexual-harassment-of-daughter-in-law-and-murder-of-her-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद मर्डर: बहू से दुष्कर्म और बेटे की हत्या के बाद पिता ने बनाया था खौफनाक प्लान, पुलिस भी जानकर हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद मर्डर: बहू से दुष्कर्म और बेटे की हत्या के बाद पिता ने बनाया था खौफनाक प्लान, पुलिस भी जानकर हैरान
Tue, 01 Dec 2020 02:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 01 Dec 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना इलाके में बहू से दुष्कर्म और विरोध करने पर गोली मारकर बेटे की हत्या करने वाले आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से आरोपी लाइनपार क्षेत्र में ही छिपा हुआ था। पुलिस ने घेराबंदी की तो वह भाग निकला था। सोमवार रात पुलिस ने पीछा कर आरोपी को रामपुर बॉर्डर से पकड़ा है।
पुलिस को पिस्टल सौंपता आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी पहले बोला, छीनाझपटी में चली गोली, बाद में कबूल किया गुनाह
अपराध निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की तो उसने पहले बताया कि छीनाझपटी में गोली चल गई थी। पुलिस ने जब उससे सवाल किया गया कि छीनाझपटी में दो गोली कैसे चल गई तो वह चुप हो गया। कुछ देर शांत होने के बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
योजना के तहत छोटे बेटे को पिस्टल लेकर भेजा था घर
पुलिस पूछताछ और जांच में ये बात भी सामने आ है कि आरोपी सिक्योरिटी गार्ड ने अपने छोटे बेटे को प्लानिंग के तहत पिस्टल लेकर घर भेजा था। आरोपी ने बेटे से कहा था कि वह गोली मारने की बात कबूल कर ले। छोटा बेटा नाबालिग है। वो जल्द राजकीय संप्रेक्षण गृह से छूट जाता और पिता उसकी पैरवी भी कर लेता।
पुलिस पूछताछ और जांच में ये बात भी सामने आ है कि आरोपी सिक्योरिटी गार्ड ने अपने छोटे बेटे को प्लानिंग के तहत पिस्टल लेकर घर भेजा था। आरोपी ने बेटे से कहा था कि वह गोली मारने की बात कबूल कर ले। छोटा बेटा नाबालिग है। वो जल्द राजकीय संप्रेक्षण गृह से छूट जाता और पिता उसकी पैरवी भी कर लेता।
विज्ञापन
विज्ञापन
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे अपने बड़े बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने इस वारदात को अपने छोटे बेटे के साथ मिलकर अंजाम दिया था। आरोपी का बड़ा बेटा निजी अस्पताल में वार्ड ब्वाय था। पिछले साल जनवरी में उसकी शादी मझोला क्षेत्र में ही रहने वाली युवती से हुई थी।
विज्ञापन
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
वार्ड ब्वाय की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 नवंबर की रात उसके पति काम के सिलसिले में बाहर गए थे। सास, ननद और दोनों छोटे देवर भी घर में मौजूद नहीं थे। इसी दौरान ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। शनिवार सुबह पति घर लौटा तो उसने अपने ससुर की शिकायत की थी।