मेरठ में आधी आबादी पर फिर आफत टूट पड़ी है। स्कूल - कॉलेज और शहर के बाजारों में महिलाओं व छात्राओं से छेड़खानी की वारदातें बढ़ने लगी हैं। पुलिस का एंटी रोमियो दस्ता शहर से लापता है। रोजाना छेड़छाड़ की घटनाएं होने के बावजूद पुलिस की नींद नहीं टूट रही। मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद पुलिस का एंटी रोमियो दस्ता एक्टिव नहीं हुआ।
यूपी: पहले किए गलत इशारे फिर बोला 'दीदी सॉरी...', एंटी रोमियो लापता, दहशत में आधी आबादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी ऑफिस में एक सप्ताह में तीन ऐसे मामले आए, जिनमें अलग अलग तीन छात्राओं ने मनचलों से परेशान होेकर स्कूल छोड़ा। मेडिकल में रहने वाली छात्रा कहती है कि पुलिस से कई बार शिकायत की। बावजूद इसके मनचलों पर कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी ऑफिस में भी वह शिकायत पत्र दे चुकी है। टीपी नगर इलाके में रहने वाली छात्रा ने बताया कि मनचलों से परेशान होकर उसका स्कूल छूट गया। परतापुर की छात्रा कहती कि मनचलों से परेशान होकर उसकी पढ़ाई छूट गई।
हापुड़ रोड स्थित जीजीआईसी के सामने छात्राओं से छेड़खानी होती थी जिसमें एक टेंपो चालक ने पहले छात्रा से छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर उसको टक्कर मार दी जिसमें उसके गले की हड्डी में फैक्चर भी आ गया। इसमें पुलिस की किरकिरी हुई। तब जाकर पुलिस ने सिर्फ एक दिन, सोमवार, मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया। मंगलवार को फिर से हापुड़ रोड पर ऐसी ही स्थिति हो गई। लोगों ने पुलिस के प्रति नाराजगी जताते कहा कि मनचलों से उनकी बेटियां परेशान हैं।
छेड़छाड़ की घटनाएं हाल के दिनों में बढ़ी हैं। छात्रा और महिलाओं की सुरक्षा मद्देनजर पुलिस गंभीर है। स्कूल और कॉलेज के बाहर मनचलों के खिलाफ अभियान फिर से चलाया जाएगा। छात्राओं से छेड़खानी की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। थाना पुलिस भी लगाई जाएगी।
- रणविजय सिंह, एसपी सिटी
मोदीपुरम क्षेत्र में एक गांव निवासी छात्रा को परेशान करने वाले मनचले को पुलिस ने दबोच लिया। छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र निवासी छात्रा मोदीपुरम स्थित एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। स्कूल आने जाने के दौरान गांव का ही एक युवक उस पर अश्लील कमेंट करता था। छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। भयभीत छात्रा शनिवार को परीक्षा में शामिल नहीं हुई। सोमवार को दूसरी छात्रा से परीक्षा की जानकारी होने पर परिजनों ने छात्रा से स्कूल न जाने का कारण पूछा। उसने परिजनों को छेड़छाड़ के संबंध में बताया। परिजन छात्रा को लेकर पल्लवपुरम थाने पहुंचे और तहरीर दी। एसअआई महेंद्र शर्मा ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर गांव निवासी सन्नी पुत्र जगदीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
युवती को अगवा करने की कोशिश के मामले में तीन को जेल भेजा
गंगानगर क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को युवती को अगवा करने के प्रयास व तेजाब फेंकने की धमकी के मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की किरकिरी होने पर तीसरे आरोपी को भी पकड़ कर मंगलवार को चालान कर दिया गया। गंगानगर थाने में युवती को अगवा करने के मामले में आरोपियों को जेल भेजने पर दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। पूर्व पार्षद समेत कई नेता आरोपियों को छुड़ाने की जुगत में लगे रहे। वहीं, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा ने पुलिस को फोन कर कहा कि अगर आरोपी छोड़े गए तो वह हाईकमान से इसकी शिकायत करेंगे। वीनस शर्मा ने पुलिस अफसरों से भी इसकी शिकायत कर दी। इंस्पेक्टर गंगानगर राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार निवासी कसेरू बक्सर, विवेक निवासी साकेत और जयदीप निवासी मामेपुर गेट ईशापुरम ने युवती को एक शॉप से अगवा करने का प्रयास किया था। विरोध करने पर युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी। इसी मामले में आयी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है।