फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: पहले किए गलत इशारे फिर बोला 'दीदी सॉरी...', एंटी रोमियो लापता, दहशत में आधी आबादी

Wed, 19 Dec 2018 04:02 PM IST
दुष्यंत शर्मा गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 Dec 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
Women eve teasing cases increase in Meerut  police Anti romeo squad missing
मेरठ न्यूज

मेरठ में आधी आबादी पर फिर आफत टूट पड़ी है। स्कूल - कॉलेज और शहर के बाजारों में महिलाओं व छात्राओं से छेड़खानी की वारदातें बढ़ने लगी हैं। पुलिस का एंटी रोमियो दस्ता शहर से लापता है। रोजाना छेड़छाड़ की घटनाएं होने के बावजूद पुलिस की नींद नहीं टूट रही। मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद पुलिस का एंटी रोमियो दस्ता एक्टिव नहीं हुआ।



योगी सरकार ने छेड़खानी परअंकुश लगाने के लिए प्रदेश के हर जनपद में एंटी रोमियो स्क्वॉयड का गठन किया था। स्कूल-कॉलेज और बाजारों में मनचलों के खिलाफ रोजाना अभियान चलाना था। पुलिस ने इसके लिए थाने स्तर में टीम बनाई थी। लेकिन मुख्यमंत्री के इस अभियान को पुलिस के आला अधिकारियों में सिर्फ कागजों में समेटकर मानो खत्म कर दिया। पुलिस द्वारा तैयार एंटी रोमियो स्क्वॉयड गायब हो गया। नतीजा, फिर से छेड़छाड़ की घटनाओं का ग्राफ बढ़ने लगा है। 

Women eve teasing cases increase in Meerut  police Anti romeo squad missing
meerut news

एसएसपी ऑफिस में एक सप्ताह में तीन ऐसे मामले आए, जिनमें अलग अलग तीन छात्राओं ने मनचलों से परेशान होेकर स्कूल छोड़ा। मेडिकल में रहने वाली छात्रा कहती है कि पुलिस से कई बार शिकायत की। बावजूद इसके मनचलों पर कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी ऑफिस में भी वह शिकायत पत्र दे चुकी है। टीपी नगर इलाके में रहने वाली छात्रा ने बताया कि मनचलों से परेशान होकर उसका स्कूल छूट गया। परतापुर की छात्रा कहती कि मनचलों से परेशान होकर उसकी पढ़ाई छूट गई। 


 
Women eve teasing cases increase in Meerut  police Anti romeo squad missing
meerut news
सिर्फ एक दिन जागी पुलिस 

हापुड़ रोड स्थित जीजीआईसी के सामने छात्राओं से छेड़खानी होती थी जिसमें एक टेंपो चालक ने पहले छात्रा से छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर उसको टक्कर मार दी जिसमें उसके गले की हड्डी में फैक्चर भी आ गया। इसमें पुलिस की किरकिरी हुई। तब जाकर पुलिस ने सिर्फ एक दिन, सोमवार, मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया। मंगलवार को फिर से हापुड़ रोड पर ऐसी ही स्थिति हो गई। लोगों ने पुलिस के प्रति नाराजगी जताते कहा कि मनचलों से उनकी बेटियां परेशान हैं।

छेड़छाड़ की घटनाएं हाल के दिनों में बढ़ी हैं। छात्रा और महिलाओं की सुरक्षा मद्देनजर पुलिस गंभीर है। स्कूल और कॉलेज के बाहर मनचलों के खिलाफ अभियान फिर से चलाया जाएगा। छात्राओं से छेड़खानी की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। थाना पुलिस भी लगाई जाएगी।
- रणविजय सिंह, एसपी सिटी 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Women eve teasing cases increase in Meerut  police Anti romeo squad missing
meerut news
छात्रा की तहरीर पर शोहदे को दबोचा

मोदीपुरम क्षेत्र में एक गांव निवासी छात्रा को परेशान करने वाले मनचले को पुलिस ने दबोच लिया। छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र निवासी छात्रा मोदीपुरम स्थित एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। स्कूल आने जाने के दौरान गांव का ही एक युवक उस पर अश्लील कमेंट करता था। छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। भयभीत छात्रा शनिवार को परीक्षा में शामिल नहीं हुई। सोमवार को दूसरी छात्रा से परीक्षा की जानकारी होने पर परिजनों ने छात्रा से स्कूल न जाने का कारण पूछा। उसने परिजनों को छेड़छाड़ के संबंध में बताया। परिजन छात्रा को लेकर पल्लवपुरम थाने पहुंचे और तहरीर दी। एसअआई महेंद्र शर्मा ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर गांव निवासी सन्नी पुत्र जगदीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

 
विज्ञापन
Women eve teasing cases increase in Meerut  police Anti romeo squad missing
मेरठ न्यूज

युवती को अगवा करने की कोशिश के मामले में तीन को जेल भेजा
गंगानगर क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को युवती को अगवा करने के प्रयास व तेजाब फेंकने की धमकी के मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की किरकिरी होने पर तीसरे आरोपी को भी पकड़ कर मंगलवार को चालान कर दिया गया। गंगानगर थाने में युवती को अगवा करने के मामले में आरोपियों को जेल भेजने पर दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। पूर्व पार्षद समेत कई नेता आरोपियों को छुड़ाने की जुगत में लगे रहे। वहीं, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा ने पुलिस को फोन कर कहा कि अगर आरोपी छोड़े गए तो वह हाईकमान से इसकी शिकायत करेंगे। वीनस शर्मा ने पुलिस अफसरों से भी इसकी शिकायत कर दी। इंस्पेक्टर गंगानगर राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार निवासी कसेरू बक्सर, विवेक निवासी साकेत और जयदीप निवासी मामेपुर गेट ईशापुरम ने युवती को एक शॉप से अगवा करने का प्रयास किया था। विरोध करने पर युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी। इसी मामले में आयी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed