फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...कमरा बंद किया और दो साल की मासूम को बिलखता छोड़ फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता

Thu, 25 Apr 2019 02:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Apr 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
woman commit suicide in Meerut leaves a two years old daughter, husband arrested
मृतक विवाहिता, उसका पति व मासूम बेटी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सिविल लाइन थानाक्षेत्र में पीडब्ल्यूडी कंपाउंड में विवाहिता ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पति को हिरासत में लिया गया है। आगे तस्वीरों में जानें आखिर क्यों महिला ने मौत को लगाया गले: -


 
woman commit suicide in Meerut leaves a two years old daughter, husband arrested
मां की मौत के बाद परिजनों के साथ बैठी मासूम बच्ची - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक दिल्ली के उत्तमनगर निवासी पूजा (25) पुत्री महेंद्र की शादी तीन साल पहले पीडब्ल्यूडी कंपाउंड निवासी सुमित पुत्र अशोक के साथ हुई थी। सुमित फ्रिज-एसी का मैकेनिक है और गंगानगर स्थित किसी दुकान पर काम करता है। शादी के बाद उनके एक बेटी कनक (2) भी हुई। बताया जाता है कि मंगलवार को पूजा घर पर ही थी। उसी दौरान संदिग्ध हालात में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पड़ोसियों ने पूजा की बेटी की रोने की आवाज सुनी। काफी देर तक भी जब वह शांत नहीं हुई तो उन्होंने वहां पहुंचे। 

woman commit suicide in Meerut leaves a two years old daughter, husband arrested
थाने में तहरीन देने पहुंचे मृतक विवाहिता के भाई व पिता - फोटो : अमर उजाला

दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने अंदर झाककर देखा तो पूजा फंदे पर लटकी थी। उन्होंने शोर मचाया तो बराबर में कुछ दूरी पर एक अन्य कमरे में रह रहे ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी उस ओर दौड़ लिए। सूचना पाकर सिविल लाइन पुलिस भी वहां आ गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसी बीच एसीएम सिविल लाइन चंद्रेश कुमार सिंह भी वहां आ गए और दोनों पक्षों से बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
woman commit suicide in Meerut leaves a two years old daughter, husband arrested
मृतक विवाहिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

थाने में परिजनों का हंगामा
पूजा के पति सुमित को हिरासत में ले लिया। उधर बेटी की मौत की सूचना मिलते ही परिजन भी मेरठ आ गए। वह पहले ससुराल पहुंचे, लेकिन घर पर ताला पड़ा था। जिसके बाद वे सीधे थाने आ गए। थाने में परिजनों ने हंगामा कर दिया। पूजा के पिता महेंद्र का आरोप था कि उनकी बेटी को काफी समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष के लोग प्लॉट की मांग करते थे। अक्सर इसी को लेकर उनकी के साथ मारपीट भी की गई। इसी के चलते उन्होंने उनकी बेटी की हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया। 

विज्ञापन
woman commit suicide in Meerut leaves a two years old daughter, husband arrested
मृतक महिला के पति को पुलिस थाने ले आई - फोटो : अमर उजाला

घटना वाली रात दुकान पर रहा सुमित
पिछले काफी समय से पूजा और उसके पति सुमित के बीच अनबन चली आ रही थी। अक्सर झगड़ा होता था। सुमित ने बताया कि वह अपनी पत्नी को काफी समझाता था, लेकिन वह नहीं मानती थी। उल्टा उसे फंसाने की धमकी भी देती थी। झगड़ा अधिक होने लगा तो वह रात को दुकान पर ही सोने लगा। घटना वाली रात भी वह घर नहीं आया और अपनी दुकान पर ही था। सुबह सूचना मिली कि पूजा ने आत्महत्या कर ली। वह घर आया तो पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सुमित ने खुद पर लगे आरोपों को भी निराधार बताया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed