फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निकलें जरा बचकर: यहां सड़कों पर दौड़ते हैं हादसों के जुगाड़, यकीं नहीं तो डालें तस्वीरों पर नजर

Wed, 24 Apr 2019 05:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 Apr 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
Dangerous vehicle inviting accidents on the roads of Meerut
इन्हें नहीं किसी की परवाह - फोटो : अमर उजाला

रोजाना जाम से जूझने वाले शहर को पिछले पांच वर्षों से ट्रैफिक मास्टर प्लान का इंतजार है। इन दस सालों में यदि कोई प्लान बना भी होगा तो वह कागजों में ही बना होगा और हवा में ही लागू हुआ होगा क्योंकि शहर में ट्रैफिक बिना प्लान के ही दौड़ रहा है। आगे तस्वीरें देखकर आप भी कह उठेंगें इन्हें नहीं किसी की परवाह: -


 
Dangerous vehicle inviting accidents on the roads of Meerut
ये दोनों तो बात भी कर रहे हैं और सामने भी नहीं देख रहे। - फोटो : अमर उजाला

शहर की सड़कें अवैध कट के कारण जाम से घिरी रहती हैं। वहीं, सड़कों पर दौड़ते ये हादसों के जुगाड़ भी कम खतरनाक नहीं हैं। दिल्ली रोड, हापुड़ रोड से लेकर छोटी गलियों तक इस तरह के जुगाड़ नजर आते हैं। क्विंटल वजनी लोहे के सरिये, एंगल और गार्टर से लदे ये जुगाड़ फर्राटा भरते हैं। 


 
Dangerous vehicle inviting accidents on the roads of Meerut
टंकी हो या पाइप, सब घर पहुंच जाएगा, जुगाड़ है न - फोटो : अमर उजाला

हर दिन ये वाहन दिल्ली रोड समेत शहर की कई सड़कों पर धड़ल्ले से बेरोकटोक चलते नजर आ जाते हैं। इन्हें चलाने वालों के जेहन में न तो पुलिस का डर है और न ही सड़कों पर चलने वाले अन्य लोगों की चिंता। सड़कों पर दौड़ते इस खतरे को पुलिसकर्मी देखकर भी नजरअंदाज कर देते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dangerous vehicle inviting accidents on the roads of Meerut
एक ट्रैक्टर दो ट्रॉली का जुगाड़, अब मोड़ने के लिए जगह भी चाहिए। नियमों की किसे परवाह। - फोटो : अमर उजाला

इस शहर के लोग बेपरवाह से हो गए हैं। जाम में जब फंसते हैं तो खुद को छोड़कर बाकी सभी लोगों को इसका दोषी मानते हैं। जब जिसका जहां जी चाहा, वहीं अपना वाहन मोड़ दिया। कोई मतलब नहीं कि वाहन रांग साइड है या अवैध कट से निकल रहा है। 

विज्ञापन
Dangerous vehicle inviting accidents on the roads of Meerut
इससे तो ऐसे ही लोग दस फीट दूर चलेंगे। कौन अपनी जान जोखिम में

किसी को इसकी परवाह नहीं है कि उनके नियम तोड़ने के कारण जाम लग रहा है और लोग परेशान हो रहे हैं। हापुड़ रोड से लेकर दिल्ली रोड तक रॉन्ग साइड और अवैध कट से निकलने वाले वाहनों के कारण यही हाल है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस मौन खड़ी रहकर केवल तमाशा देखती रहती है। जाम लगता है तो लगे, उसकी बला से...।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed