मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर डाला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और जलती चिता से अधजली लाश को बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने गांव में आसपास के लोगों से फांसी लगाकर जान देने की बात कहकर युवती का अंतिम संस्कार कर डाला। लेकिन समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और अधजले शव को कब्जे में ले लिया।
जलती चिता से पुलिस ने निकाला युवती का शव, दूसरे संप्रदाय के युवक से की थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 13 Apr 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन