फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather update: पश्चिमी यूपी में बारिश से ठंड में इजाफा, कई स्थानों पर ओलावृष्टि, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

Sun, 03 Jan 2021 11:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Jan 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
Weather update western up news today: Rain increase cold in western UP, hailstorm in many districts
बागपत में गिरे ओले - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बिगड़ गया है। मेरठ-बागपत समेत कई जिलों में शनिवार देर रात से ही बारिश शुरू हो गई, जबकि रविवार सुबह मूसलाधार बारिश हुई तो कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई। इस मौसम में बारिश से जहां गेहूं की फसल को फायदा होगा तो सरसों व आलू की फसल के लिए ओलावृष्टि नुकसानदायक साबित होगी।


 
Weather update western up news today: Rain increase cold in western UP, hailstorm in many districts
मेरठ में शनिवार रात को जमकर हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में लगातार हो रही बारिश से मौसम बदलने के साथ ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने  से अगले दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। बारिश से जहां शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार होगा वहीं ठिठुराने वाली सर्दी और बढ़ जाएगी।

Weather update western up news today: Rain increase cold in western UP, hailstorm in many districts
मेरठ देहात में बारिश से सड़कों पर सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

शहर व देहात क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। देहात क्षेत्रों में किसान गन्ने की छिलाई कर रहे हैं बारिश से उन्हें काफी परेशानी हुई। उधर, गन्ना क्रय केंद्रों में पानी भर जाने से मुश्किल हुई। सुबह से हो ही बारिश और ओलावृष्टि से गला देने वाली सर्दी का एहसास हुआ। लोग घरों में कैद होने को विवश हो गए। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजार दोपहर तक सूने रहे।
 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather update western up news today: Rain increase cold in western UP, hailstorm in many districts
सरसों के फसल को बारिश से होगा नुकसान - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में बादलों की गरज के साथ सुबह से ही बारिश हो रही है। बारिश और तेज हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। हालांकि गेहूं सहित सभी फसलों के लिए बारिश वरदान बनेगी। सिंचाई के साथ साथ पाले का असर भी कम होगा।

देहात क्षेत्रों में हल्की बारिश से ठंड में इजाफा हुआ है। सरसों की खेत में खड़ी फसलों के लिए बारिश नुकसानदायक होगी।विशेषज्ञों की किसानों को सलाह है कि बढ़ते पाले के असर से फसलों को बचाना आवश्यक है। 

विज्ञापन
Weather update western up news today: Rain increase cold in western UP, hailstorm in many districts
बारिश से जनजीवन प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

बारिश से बढ़ी ठंड, गेहूं के लिए फायदेमंद
मुजफ्फरनगर व सहारनपुर में शनिवार रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश से ठंड में इजाफा हुआ है। कई दिनों से पड़ रहे घने कोहरे से भी निजात मिली है। यह बारिश गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद बताई जा रही है, जबकि आलू की फसल प्रभावित हो सकती है।

आलू में गलन रोग लगने की आशंका बढ़ गई है। इस समय आलू की फसल की खोदाई चल रही है। बारिश के बाद खोदाई रुक गई है। साथ ही गन्ने की कटाई भी बाधित हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed