भादों के महीने में बादल सावन की तरह बरसे। बुधवार को दिनभर रिमझिम बारिश हुई। लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। गुरुवार को सुबह मेरठ. बागपत, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। हालांकि 11 बजे के बाद मौसम साफ हो गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तीन दिन मौसम खुशनुमा बना रहेगा।
पश्चिमी यूपी में बुधवार को सभी जिलों में रिमझिम बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया। बारिश से जहां लोगों गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों की फसलों के लिए भी बारिश लाभदायक साबित होगी। गुरुवार को वेस्ट यूपी में बारिश के कारण सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ। बाजारों में भी ग्राहक कम दिखे। वहीं गुरुवार सुबह को भी तेज बारिश हुई। इससे ऑफिस जाने वालों को बारिश में ही घरों से निकलना पड़ा। वहीं सड़कों पर जलभराव के कारण कई स्थानों पर दिक्कतें आईं। देखें तस्वीरें :-
2 of 5
सड़क पर बारिश से हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम
मौसम कार्यालय पर बुधवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश के चलते दिन के तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट रही। बारिश 11.4 मिमी दर्ज की गई है।
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी वेस्ट यूपी में तीन दिन तक मौसम का मिला-जुला असर रहेगा, बारिश होने के आसार है। अभी तापमान भी 32 डिग्री से नीचे ही रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी।
3 of 5
बारिश में स्कूल जाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर का कहना है कि बारिश इस समय फसलों के लिए सोना बनकर बरस रही है। धीमी-धीमी बारिश सीधे खेत और पौधों की जड़ों तक जाती है। फसल की बढ़वार तेजी से होती है। धान के अलावा गन्ना और चारे की फसलों के लिए यह बारिश लाभकारी होगी।
4 of 5
बारिश में निकलता स्कूटीसवार
- फोटो : अमर उजाला
बारिश से साफ हो गई हवा
बारिश से एक्यूआई में सुधार हुआ है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 60 पर पहुंच गया। आसपास के जिलों का एक्यूआई भी 100 से नीचे आ गया है।
5 of 5
बारिश में सड़कों पर हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
बारिश से बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था
पिछले दो दिन से हो रही हल्की बारिश ने किसानों को राहत दी है। हालांकि बारिश से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। लाइनों में होने वाले फाल्ट बढ़ने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोहिया नगर स्थित इलेक्ट्रिक बस स्टेशन के लिए खींची गई लाइन के लिए देहात क्षेत्र के पांच बिजलीघरों की आपूर्ति भी एक घंटे के लिए प्रभावित रही। रोहटा निवासी किसान रामभूल दहिया और पाथौली निवासी किसान रवि सांगवान ने बताया कि बारिश ने राहत दी है।