यूपी के मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पूठी में सोमवार रात ड्रोन की दहशत के चलते पहरा दे रहे रोहित (16) की गांव के ही युवक मयंक ने तमंचे से कमर में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण पांच दिन पहले दोनों के बीच हुई कहासुनी बताई गई है। मृतक की मां बबीता ने मयंक के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। परीक्षितगढ़ पुलिस ने रात में ही हत्यारोपी मयंक को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में बीते करीब एक महीने से रात में आसमान में ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं। ड्रोन को लेकर क्षेत्र के गांवों में युवा व ग्रामीण टोलियां बनाकर पहरा दे रहे हैं। जबकि पुलिस प्रशासनिक अधिकारी स्पष्ट कर चुके हैं कि ड्रोन नदी के सर्वे के लिए उड़ाए जा रहे हैं।
2 of 10
रोहित का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोहित की कमर में पीछे से मारी गोली
गांव पूठी में सोमवार रात लगभग ढाई बजे गांव के पुराना मुख्य बाजार में टिल्लू की चक्की के पास गांव के ही अक्षय, शिवा, मनीष, मयंक, रोहित आदि पहरा दे रहे थे। इसी दौरान 20 वर्षीय मयंक ने तमंचे से टोली में पहरा दे रहे रोहित की कमर में पीछे से गोली मार दी।
3 of 10
रोहित की मौत पर विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोहित वहीं पर लहूलुहान होकर गिरकर अचेत हो गया। पहरा दे रहे युवकों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजन पुलिस को सूचना देते हुए रोहित को लेकर परीक्षितगढ़ सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।
4 of 10
आरोपी मयंक पुलिस की गिरफ्त में
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र, सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह पुलिस बल समेत गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पहले युवक पुलिस को गुमराह करते रहे कि पहरा दे रहे थे, पता नहीं रोहित को कौन गोली मार कर भाग गया।
5 of 10
रोहित की मौत पर गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी देहात राकेश मिश्र ने बताया कि मृतक रोहित के चचेरे भाई शिवा ने बताया कि मयंक ने तमंचे से गोली मारी थी। इसके बाद पुलिस ने मयंक को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने पुरानी रंजिश के चलते रोहित की हत्या करने की बात कबूली। बताया कि चार-पांच दिन पहले उसकी रोहित से कहासुनी हो गई थी, इसी रंजिश में हत्या की। पुलिस ने उसकी निशानेदही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया।