फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से मरीजों का बुरा हाल, कोई ई-रिक्शा तो कोई थ्री व्हीलर से पहुंचा अस्पताल, देखें तस्वीरें

Wed, 28 Jul 2021 07:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 28 Jul 2021 07:55 AM IST
विज्ञापन
Ambulance Staff Strike UP: Patients Have Trouble During Strike Of Ambulance Employees in Meerut, See Photos
मेरठ में एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल। - फोटो : amar ujala

मेरठ में एंबुलेंस कर्मियों का चक्का जाम दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में थाने के पीछे पार्क में एंबुलेंस खड़ी कर प्रदर्शन किया। वहीं, मरीजों को काफी परेशानी हुई। पीएल शर्मा जिला अस्पताल में कोई ई-रिक्शा से तो कोई मरीज थ्रीव्हीलर से लाया गया। वहीं, कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी और सीएमओ को निर्देश दिए कि अगर एंबुलेंस कर्मी धरना खत्म नहीं करते तो इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कराई जाए। इसके बाद मेडिकल कॉलेज से इन्हें हटवा दिया गया। हालांकि कुछ एंबुलेंस कर्मी सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए।



एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) के कर्मचारियों को नई कंपनी द्वारा हटाने के फैसले के विरोध में प्रदेशभर के एंबुलेंस चालक और कर्मचारी लामबंद हैं। 13 एंबुलेंस आपातकालीन सेवा के लिए छोड़ी हैं, बाकी को मेडिकल कॉलेज में थाने के पीछे पार्क में खड़ा कर दिया गया। एंबुलेंस कर्मियों ने पंडाल लगाकर प्रदर्शन किया। 80 में से 67 एंबुलेंस के पहिये रुके हैं। कर्मचारी मांग पूरी न होने तक आंदोलन की जिद पर अड़े हैं।

Ambulance Staff Strike UP: Patients Have Trouble During Strike Of Ambulance Employees in Meerut, See Photos
हड़ताल पर एंबुलेंसकर्मी। - फोटो : amar ujala

एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सेवा का संचालन नई कंपनी जिगित्सा को सौंपा गया है। अभी तक यह एंबुलेंस जीवीके ईएमआरआई कंपनी चलाती थी। नई कंपनी ने संचालन का ठेका लिया और नए सिरे से कर्मचारियों की भर्ती शुरू कर दी। इसके चलते पहले से एंबुलेंस में कार्य कर रहे कर्मचारियों को नौकरी जाने का खतरा पैदा हो गया है। इसके विरोध और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

Ambulance Staff Strike UP: Patients Have Trouble During Strike Of Ambulance Employees in Meerut, See Photos
शिवाया टोल प्लाजा पर हंगामा करते एंबुलेंस कर्मी। - फोटो : amar ujala
ई-रिक्शा से आया नई बस्ती का रिंकू
जिला अस्पताल में नई बस्ती से रिंकू को ई-रिक्शा में जिला अस्पताल लाया गया। उसने बताया कि तबीयत खराब है। एंबुलेंस की हड़ताल चल रही है, इसलिए फोन ही नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ambulance Staff Strike UP: Patients Have Trouble During Strike Of Ambulance Employees in Meerut, See Photos
टेंपू से अस्पताल पहुंची महिला। - फोटो : amar ujala

मसूरी से थ्रीव्हीलर में पहुंची सुनीता
इंचौली थाना क्षेत्र के गांव मसूरी से सुनीता बीमार हैं। एंबुलेंस कर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते उसे थ्री व्हीलर में जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
Ambulance Staff Strike UP: Patients Have Trouble During Strike Of Ambulance Employees in Meerut, See Photos
एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल - फोटो : Amar Ujala Meerut

सीएमओ ने धरना खत्म करने का दावा किया
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने दावा किया कि शाम करीब साढ़े छह बजे से धरना खत्म करा दिया गया है और एंबुलेंस सेवाएं सुचारू रूप  से संचालित हो रही हैं। हालांकि कुछ एंबुलेंस कर्मी एंबुलेंस लेकर टोल प्लाजा के पास पहुंचे। उनका दावा था कि बाकी एंबुलेंस भी जल्द ही आ रही हैं, धरना खत्म नहीं हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed