फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ : मैं मरने वाला हूं, अधिकारियों से बात करा दो, जहर खाकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा युवक और फिर...

Tue, 27 Jul 2021 04:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Jul 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
Meerut man reached at SSP office after eating poison, died
युवक की बात सुनते अफसर - फोटो : Amar Ujala Meerut

मेरठ में पुलिस की लापरवाही और अधिकारियों की लेटलतीफी के चलते एक व्यक्ति की जान चली गई। मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर एक सनसनीखेज वारदात हुई जिसने फिर से पुलिस की लापरवाही उजागर कर डाली। 



मेरठ में सूदखोर से परेशान होकर एक युवक ने मंगलवार एसएसपी ऑफिस में पहुंचकर सल्फास खा लिया। सल्फास खाने की जानकारी लगते ही एसएसपी ऑफिस में खलबली मच गई। आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। आगे पढ़ें कैसे सूदखोर से लिए एक लाख रुपये युवक की जी का जंजाल बन बैठे :-

Meerut man reached at SSP office after eating poison, died
अफसरों से अपनी बात कहता युवक - फोटो : Amar Ujala Meerut
एक नौजवान मंगलवार दोपहर एसएसपी ऑफिस पर पहुंचा और कहन लगा कि उसने सल्फास खा लिया है, वह मरने वाला है, लेकिन उससे पहले वह अधिकारियों से बात करना चाहता है। युवक के जहर खाकर एसएसपी दफ्तर पर आने की जानकारी लगते ही अधिकारिनों में खलबली मच गई। मौके पर मौजूद अफसरों ने युवक की समस्या सनी और उसे जिला चिकित्साल्य भेज दिया।
Meerut man reached at SSP office after eating poison, died
अफसरों से अपनी बात कहता युवक - फोटो : Amar Ujala Meerut

जानकारी के अनुसार मेडिकल थाना क्षेत्र के सराय काजी निवासी देवेंद्र सिंह ने अपने पड़ोसी से दस साल पहले एक लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। आरोप है कि पड़ोसी ने 10 साल में ब्याज लगाकर 10 लाख रुपए कर दिए। रुपये न लौटाने पर उसका मकान गिरवी रख लिया, बताया कि वह पड़ोसी को दो लाख रुपए दे भी चुका था।

इसके बावजूद पड़ोसी उसके मकान के कागज देने को तैयार नहीं है, जिससे परेशान होकर देवेंद्र ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर पहुंच कर सल्फास खा लिया। हालत गंभीर होने पर पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut man reached at SSP office after eating poison, died
मौत से पहले अधिकारियों से बात करता देवेंद्र - फोटो : Amar Ujala Meerut

बताया गया कि यह युवक दोपहर करीब 01:15 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा, जहां कार्यालय में तैनात कर्मचारियों से उसने कहा कि मैंने जहर खा लिया है, मुझे अधिकारियों से बात करनी है। इस पर कर्मचारियों द्वारा कार्यालय में मौजूद एसपी क्राइम को इस मामले की जानकारी दी गई। 

बताया गया कि जहरीले पदार्थ का सेवन करने से पहले एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने उसकी समस्या सुनी थी। एसपी ट्रैफिक और एसपी क्राइम द्वारा युवक से वार्ता के उपरांत उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Meerut man reached at SSP office after eating poison, died
मेरठ एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala

जाहिर है, यदि अफसर मामले में गंभीरता दिखाते तो युवक की जान बच सकती थी, लेकिन एसएसपी ऑफिस पर भी सुनवाई खानापूर्ति बनकर रह गई और युवक जान से हाथ धो बैठा। युवक की मौत की जानकारी लगते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed