यूपी के मेरठ से सटे दौराला में देश का सबसे ऊंचा (380 फीट) तिरंगा झंडा जल्द ही फहराया जाएगा। इसके लिए टावर का निर्माण किया जा चुका है। इस टावर पर फरवरी या मार्च माह में ध्वजारोण किया जाएगा। इसके साथ ही आश्रम में क्रांतिकारियों, शहीदों की गैलरी भी स्थापित की जायेगी। यहां क्रांतिकारियों के स्टेच्यू और उनके बलिदान की जानकारियां दी जाएंगी। अभी तक देश का सबसे ऊंचा तिरंगा (355 फीट) वाघा बार्डर पर लगा है।
यूपी: मेरठ के वलीदपुर में लहराएगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, वाघा बॉर्डर का टूटेगा रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री परमधाम न्यास अरिहंतपुरम वलीदपुर के मीडिया प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आश्रम में लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत से देश का सबसे ऊंचा 380 फीट तिरंगा झंडा स्थापित किया जाएगा। झंडे का वजन एक से सवा क्विंटल तक होगा। इसकी लंबाई 120 फीट और चौड़ाई 80 फीट होगी। झंडे को लगाने का काम काफी समय से कोलकाता की एक प्राईवेट कंपनी स्कीपर लिमिटेड कर रही है। झंडा लगाने के लिए कंपनी ने टावर खड़ा कर दिया है।
उन्होंने बताया कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, चन्द्रशेखर आजाद समेत विभिन्न गुमनाम क्रांतिकारियों के स्टेच्यू व उनसे जुडे़ सामानों को भी आश्रम की गैलरी में स्थापित किया जाएगा। उनके बारे में जानकारी भी रखी जाएगी।
सतीश कुमार ने बताया कि टावर पर 27 फरवरी को शहीद चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर या फिर 23 मार्च को शहीद भगत सिंह के बालिदान दिवस पर ध्वजा रोहण किया जा सकता है। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
गौरतलब है कि भारत में अब तक कई बार सबसे ऊंचे तिरंगे फहराए जा चुके हैं। भारत पाक अटारी सीमा पर 360 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जा चुका है। रांची के पहाड़ी मंदिर पर 293 फीट ऊंचा तिरंगा फहरया गया है। इसके अलावा पुणे के कटराज लेक में फहराए गए तिरंगे की ऊंचाई 237 फीट है। फरीदाबाद के निकट 250 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया है। रायपुर और हैदराबाद में फहराए गए तिरंगों की ऊंचाई क्रमश 269 व 291 फीट है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/