कागजों पर अपने मन की बात को कूची के माध्यम से उकेरने की महारथ हासिल करने के लिए यूपी के शामली निवासी प्रकृति दीक्षित ने जिद ठान रखी है। हाथों से पेंटिंग बनाने के साथ ही पैरों से भी किसी को आकृति देना प्रकृति दीक्षित का एक अनोखा शौक है। पैरों से पेंटिंग बनाकर 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड' में वह अपना नाम दर्ज कराना चाहती हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 'गिनीज बुक' की तरफ से उसके दावे को स्वीकाराते हुए वीडियो रिकार्डिंग प्रमाण मांगे थे। जिसके बाद प्रकृति ने आज 'वर्ल्ड रिकार्ड' के लिए पेंटिंग बनाई। देखें तस्वीरें:-
चंद मिनट में कर देती हैं पैंटिंग तैयार
2 of 7
छात्रा द्वारा बनाई योगी आदित्यनाथ की पैंटिंग
- फोटो : अमर उजाला
शामली के माजरा रोड पर भाकूवाला मंदिर के पास रहने वाली प्रकृति दीक्षित इन दिनों दिल्ली के एक इंस्टीट्यूट से डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। पहले वह हाथों से पेंटिंग बनाती थी और चंद मिनटों में फिल्मी कलाकारों तथा राजनीतिज्ञों के चित्र बनाकर वह विभिन्न प्रतियोगिताएं भी जीत चुकी है। दिसंबर 2016 में दिल्ली के केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में 'द प्लेटफार्म क्रिसमस' टैलेंट शो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।
दोनों हाथों से एकसाथ बना कर लेती हैं पैंटिंग
3 of 7
हाथ से पैंटिंग बनाती प्रकृति
- फोटो : अमर उजाला
विभिन्न संस्थाओं की तरफ से होने वाली प्रतियोगिताओं में अपने हुनर की बदौलत नाम रोशन कर चुकी है। अब वह दिल्ली में डिजानिंग कोर्स करने के साथ ही पैरों से पेंटिंग बनाने की प्रैक्टिस कर रही है। खास बात यह है कि प्रकृति दोनों हाथों से एक साथ पेंटिंग बनाने का हुनर भी रखती हैं। उसकी इस कामयाबी को लेकर उसके पिता संजीव, मां मीनाक्षी और नानी चंद्रकला सहित पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
ऐसे किया गिनीज बुक के लिए आवेदन
4 of 7
पैरों से पैंटिंग करती छात्रा प्रकृति
- फोटो : अमर उजाला
प्रकृति दीक्षित पूर्व में जब हाथ से पेंटिंग बनाती थी, तो उसके मन में यह सवाल आया कि पेंटिंग के जरिये अपना और अपने परिवार का नाम कैसे रोशन किया जाए। इंटरनेट के जरिये उसने देखा कि पेंटिंग की दुनिया में कौन-कौन से रिकॉर्ड बने हैं। इस पर उसे मालूम चला कि पैरों से पेंटिंग बनाने का विश्व रिकार्ड 147.5 वर्ग मीटर का है।
एक साल पहले शुरू किया पैरों से पैंटिंग करना
5 of 7
पैरों से पैंटिंग बनाती छात्रा प्रकृति
- फोटो : अमर उजाला
एक साल पूर्व ही प्रकृति दीक्षित ने पैरों से पेंटिंग बनाने पर कार्य शुरू किया। जब उसे लगा कि अब 147.5 वर्ग मीटर से ज्यादा बड़ी पेंटिंग बना सकती है, तो करीब तीन महीना पूर्व उसने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के लिए आवेदन किया, जिसमें उसने 164 वर्ग मीटर लंबाई वाली पेंटिंग बनाने का दावा किया। पिछले दिनों ही प्रकृति दीक्षित को गिनीज बुक की तरफ से ईमेल आया, जिसमें उसके दावे को स्वीकारते हुए पैरों से 164 वर्ग मीटर वाली पेंटिंग बनाने की वीडियो रिकार्डिंग प्रमाण पत्र मांगे।