फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'मेरे होते हुए किसी और से बात...', पत्नी पर छुरे से 19 वार कर कत्ल; पति ने चिल्ला-चिल्लाकर कहे ये शब्द

Thu, 08 May 2025 09:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 08 May 2025 09:41 AM IST
सार

यूपी के बागपत जिले में अनैतिक संबंधों के शक में एक युवक ने पत्नी पर छुरे से 19 वार किए और गला रेतकर दी हत्या। ससुराल में जाकर पति ने दिव्यांग ससुर के सामने पत्नी की हत्या की। उसने ससुर को भी चाकू मारा।

विज्ञापन
UP Crime News Husband Kills Wife Over Suspected Illicit Affair in Baghpat Details in Hindi
bagpat murder - फोटो : संवाद
बागपत शहर के ठाकुर द्वारा मोहल्ले में पत्नी नेहा की हत्या करने वाले पति प्रशांत उर्फ सांप के घटना के कबूलनामे की वीडियो भी पड़ोसियों ने बना ली। पत्नी के शव के पास खड़ा हत्यारोपी प्रशांत हाथ में छुरा लेकर फोन पर अपने परिजनों को पत्नी की हत्या की जानकारी दे रहा है। जिसमें वह कह रहा है कि जिस दिन नेहा से शादी की थी, उसी दिन उससे कहा था कि नेहा गलत निकली तो उसी दिन तुझे मार दूंगा। आज मैंने उसे मौत के घाट उतार दिया। 


ओला कैब चलाने वाले प्रशांत और नेहा की प्रेम कहानी छह साल पहले शुरू हुई थी। नेहा का परिवार मूल रूप से सहारपुर जिले के गंगोह का रहने वाला है। प्रशांत होलिका चौक के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था, जबकि नेहा पास में एक कॉस्मेटिक सेंटर पर नौकरी करती थी। 
UP Crime News Husband Kills Wife Over Suspected Illicit Affair in Baghpat Details in Hindi
नेहा की हत्या के बाद पति प्रशांत को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : संवाद
प्रशांत जाति से जाट है और नेहा उपाध्याय जाति से ताल्लुक रखती है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और शादी करने की ठान ली। परिवार वालों ने इसका विरोध किया तो दोनों ने घर से भागकर प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद वापस आकर रहने लगे। प्रशांत ने ओला कैब में गाड़ी चलानी शुरू कर दी और दोनों का चार साल का बेटा आर्यन चौधरी है।
UP Crime News Husband Kills Wife Over Suspected Illicit Affair in Baghpat Details in Hindi
नेहा का फाइल फोटो और घायल पिता - फोटो : संवाद
वो मुझे जेल भिजवाती, अब मैं खुद जा रहा हूं
हत्यारोपी प्रशांत ने बताया कि उसने अपनी पत्नी का व्हाट्सएप हैक कर अपने फोन में चला लिया, इसके बाद उसकी पत्नी के पास आने वाले मैसेज उसके मोबाइल में आने लगे। व्हाट्सएप हैक होने का पता चलने पर नेहा ने उसे फोन पर धमकी दी। उसकी पत्नी उसे जेल भिजवाती, अब वह उसकी हत्या कर खुद जेल जा रहा है। प्रशांत ने कहा कि पत्नी की हत्या का उसे कोई पछतावा नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News Husband Kills Wife Over Suspected Illicit Affair in Baghpat Details in Hindi
नेहा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
मृतका की मां बोली, हत्या की धमकी मिलने के बाद दिल्ली नहीं गई नेहा 
हत्या की घटना के समय मृतका नेहा की मां रंजीता किसी काम से बाहर गई हुई थी। लोगों की सूचना पर घर पहुंची रंजीता ने बताया कि उसकी बेटी नेहा ने जब से प्रशांत से शादी की, वह खुश नहीं रही, क्योंकि प्रशांत शराब पीता था। उनके बीच बार-बार झगड़ा होता रहता था। कुछ दिन पहले भी प्रशांत ने नेहा को जान से मारने की धमकी दी तो उसने पुलिस से शिकायत की। इस मामले में पुलिस ने दोनों को बुलाया, लेकिन प्रशांत वहां नहीं गया। रंजीता ने बेटी के हत्यारोपी प्रशांत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
UP Crime News Husband Kills Wife Over Suspected Illicit Affair in Baghpat Details in Hindi
नेहा की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
स्कूल से लौटे आर्यन को उजड़ा मिला संसार 
प्रशांत और नेहा का बेटा आर्यन नर्सरी कक्षा में पढ़ाई करता है, जो बुधवार की सुबह स्कूल चला गया था। दोपहर में आर्यन की मां की पिता ने हत्या कर दी। आर्यन जब स्कूल से घर लौटा तो उसे उसका संसार उजड़ा हुआ मिला। परिवार वाले आर्यन को लेकर पोस्टमार्टम हाउस चले गए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed