फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं मिली मंजूरी: सना को बॉर्डर से लौटाया, पाकिस्तान में पिता के पास रहेंगे दो बच्चे, पीएम मोदी से लगाई गुहार

Tue, 06 May 2025 10:32 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 06 May 2025 10:32 AM IST
सार

मेरठ से सटे सरधना निवासी सना को अपनी ससुराल पाकिस्तान जाने की मंजूरी नहीं दी गई, हालांकि उसके दोनों बच्चों को पाकिस्तान में उनके पिता के पास भेज दिया गया। बच्चों के जाने के बाद से सना पीएम मोदी से मदद की गुहार लगा रही है।

विज्ञापन
Sana from sardhana Meerut sent back from border, Two Child to stay with father in Pakistan
सना व उसके दोनों बच्चे - फोटो : अमर उजाला
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से आए लोगों को वापस भेजने का सिलसिला जारी है। मेरठ से सटे सरधना निवासी सना को अपनी ससुराल पाकिस्तान जाने की मंजूरी नहीं मिली, लेकिन सोमवार को उसके दोनों मासूम बच्चों को पाकिस्तान में पिता बिलाल के पास भेजा गया। सना का रो-रोकर बुरा हाल है और वह गृह मंत्रालय से गुहार लगा रही है कि उसको उसके बच्चों और पति के पास भेजा जाए। 

 
Sana from sardhana Meerut sent back from border, Two Child to stay with father in Pakistan
बेटे के साथ सना - फोटो : अमर उजाला
सरधना के मोहल्ला घोसियान निवासी शेरुद्दीन की बेटी सना की शादी वर्ष 2020 में पाकिस्तान के कराची में बुआ के बेटे बिलाल से हुई थी। सना ने बताया कि वह 45 दिन के वीजा पर पाकिस्तान से अपने ढाई साल के पुत्र मुस्तफा और छह महीने की पुत्री माही के साथ 18 दिन पहले सरधना मायके में शादी के एक कार्यक्रम में आई थी। 
Sana from sardhana Meerut sent back from border, Two Child to stay with father in Pakistan
पहलगाम आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। जिसके बाद सरकार ने पाकिस्तान से अल्पकालीन वीजा पर भारत आए लोगों को वापस भेजने के निर्देश दिए थे। सना और उसके दोनों बच्चों को पाकिस्तान जाना तय हुआ था।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 6 मई को आपके शहर में क्या हुआ
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sana from sardhana Meerut sent back from border, Two Child to stay with father in Pakistan
सना बेटे के साथ - फोटो : अमर उजाला

सना का वीजा भारत व उसके दोनों बच्चों का वीजा पाकिस्तान में बना था। सना ने गृह मंत्रालय से गुहार लगाई है कि उसको भी पाकिस्तान भेजा जाए। 


 
विज्ञापन
Sana from sardhana Meerut sent back from border, Two Child to stay with father in Pakistan
सना - फोटो : अमर उजाला

50 साल पहले बुआ का पाकिस्तान में हुआ था निकाह
सना के भाई सुफियान ने बताया कि पाकिस्तान में बंटवारे से पहले से ही उनके रिश्तेदार रहते हैं। करीब 50 साल पहले उसकी बुआ इद्दो का निकाह पाकिस्तान में हुआ था। इसके बाद उसकी बहन सना का निकाह पांच साल पहले बुआ के बेटे बिलाल के साथ हुआ है। बताया कि उनके कई रिश्तेदार बंटवारे से पहले पाकिस्तान में रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed