एक धमाका और दहल उठा पूरा गांव। जी हां, धमाका इतना तेज था कि हर तरफ चीख-पुकार मची थी। जिधर, देखो उधर खून ही खून बिखरा था। इस खौफनाक मंजर को देख हर किसी का कलेजा कांप उठा। धमाके में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर घायल हो गए। देखिए तस्वीरें...
खौफनाक था वो मंजर... हर तरफ मची- पुकार, तस्वीरें देख कांप उठेगा कलेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में सिविल लाइंस थाने का गांव सरवट अचानक तेज धमाके के साथ दहल उठा। धुएं का गुबार छटने के बाद चारों ओर घायलों को देख लोग कांप उठे। करीब 20 मीटर की दूरी तक धमाके का व्यापक असर पड़ा। घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूरी तक धमाके की आवाज लोगों ने सुनीं।
बता दें कि गांव सरवट का मेन रोड सोमवार सुबह करीब 9.35 तक पूरी तरह से सामान्य था। पांच मिनट बाद ही 9.40 बजे कब्रिस्तान के सामने स्थित कबाड़ी की दुकान में हुए धमाके ने पूरे सरवट गांव को दहला दिया। स्क्रैप में आए विस्फोटक को नासमझी में तोड़ते वक्त तेज धमाका हुआ। इससे आसपास के लोग सहम उठे। इसके बाद चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया। जबरदस्त विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां चारों ओर घायलों के साथ ही कबाड़ी निसार का चीथड़े उड़ा शरीर व करीब 12 मीटर की दूरी पर स्थित सड़क के डिवाइडर पर एक बाइक सवार की लाश पड़ी थी।
उक्त बाइक सवार की शिनाख्त बाद में खालापार निवासी शहजाद आलम पुत्र अताउर्रहमान के रूप में हुई, जिसके सिर में गंभीर चोट थी, जो मौत की वजह रही। कबाड़ी की दुकान से चंद कदमों की दूरी पर मकान मालिक नवाजिश टूटी कुर्सी पर पड़ा था, जिसका एक हाथ पूरी तरह से उड़ चुका था और पूरा शरीर जख्मी था। उससे कुछ दूरी पर कबाड़ी की लाश के दूसरी तरफ लहूलुहान ताजिम निवासी, इंदिरा कॉलोनी पड़ा था, जिसकी चार दुकानें छोड़कर वेल्डिंग की दुकान था। इनके अलावा राहगीरों में इमरान कॉलोनी निवासी कौसरजहां, हाजीपुरा निवासी यूसुफ, शोएब निवासी जनकपुरी सड़क पर घायलावस्था में पड़े कराह रहे थे।
कबाड़ी की दुकान से करीब दस मीटर की दूरी पर स्थित आटा चक्की चलाने वाला नौशाद भी लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। घटना के चंद मिनट बाद सिविल लाइंस थाने की चीता बाइक सवार पुलिसकर्मी सबसे पहले मौके पर पहुंचे, जिन्होंने तत्काल अफसरों को सूचना देने के साथ ही फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस बुलाने के लिए फोन किए। दस मिनट बाद फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी व ठीक 13 मिनट बाद, यानि 9.53 बजे पहली एंबुलेंस मौके पर पहुंची।